जांजगीर-चांपा 28 नवंबर 2024/sns/ बिलासपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज मतदान केंद्र, प्राथमिक शाला, आंगनबाड़ी केंद्र एवं धान उपार्जन केंद्र तिलई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने ग्राम तिलई स्थित धान उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजी, बारदाना रजिस्टर, टोकन रजिस्टर का अवलोकन किया एवं किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी न होने के निर्देश दिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अकलतरा के ग्राम अमरताल के जनपद प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक प्रगति का आकलन किया और शिक्षकों से भी उनकी पढ़ाई के तरीकों के बारे में चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 33 अकलतरा के भाग संख्या 148, 149 का अमरताल का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित बीएलओ से नाम जोड़ने वाले प्राप्त फॉर्म की जानकारी लेकर शत प्रतिशत नाम जोड़ने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदान केन्द्र में मूलभूत सुविधा का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम अकलतरा श्री विक्रांत अंचल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
धरती आबा जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए किया गया जागरूक
राजनांदगांव, 17 जून 2025/sns/- कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम टाटेकसा में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण […]
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विधानसभा लोरमी क्षेत्र अंतर्गत 118 करोड़ रूपए से अधिक राशि के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
मुंगेली दिसंबर 2023/sns/ उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विधानसभा लोरमी अंतर्गत 118 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने 141.73 लाख रुपए की लागत से कोटा-लोरमी-पंडरिया राज्य मार्ग से मुंगेली-लोरमी मुख्य मार्ग तक 600 मीटर पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, […]
राज्यपाल श्री डेका से महावीर सेवा संगठन के महासचिव ने की भेंट
रायपुर, 14 सितंबर 2024/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में महावीर सेवा संगठन के महासचिव श्री वीर लोकेश कावड़िया ने सौजन्य भेंट की।