सारंगढ़ बिलाईगढ़, नवंबर 2024/sns/ महिला एवं बाल विकास विभाग के मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई में संविदा भर्ती के लिए आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट और कोरियर से 28 नवंबर 2024 तक आमंत्रित किया गया है। जिला बाल संरक्षण इकाई बालोद, बलरामपुर, बस्तर, बेमेतरा, बीजापुर, बिलासपुर, दंतेवाडा, धमतरी, जशपुर, कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, महासमुंद, सुकमा, रायगढ़ और सूरजपुर जिले के रिक्त पदों के लिए भर्ती होगी। इसमें जिला बाल संरक्षण अधिकारी, संरक्षण अधिकारी संस्थागत देखरेख, विधिक सह परीविक्षा अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, आउटरीच वर्कर, लेखा, डाटा एनालिस्ट, परामर्श दाता के पद शामिल है। इसका विज्ञापन और आवेदन पत्र वेबसाइट सीजीडब्ल्यूसीडी डॉट जीओवी डॉट इन https://cgwcd.gov.in/ और सीजी स्टेट डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, समय सीमा में पूर्ण करने दिए निर्देश
अस्पताल में आवश्यक मेडीकल सामाग्री के भंडारण रखे व्यवस्थित सुकमा, मई 2023/ कलेक्टर श्री हरिस एस. ने स्कूल, आश्रमों में चल रहे निर्माण कार्यों सहित स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। जिसमें शासकीय हाई स्कूल रामाराम, माध्यमिक शाला चिकपाल, हाईस्कूल दुब्बाटोटा, स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल कोण्टा, एर्राबोर, दोरनापाल और स्वास्थ्य केन्द्र केरलापाल, कोण्टा सहित अन्य […]
कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन
राजनांदगांव, अक्टूबर 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित गांधी प्रतिमा एवं स्वर्गीय श्री शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन, […]
विष्णुदेव साय सरकार में ग्रामीण क्षेत्रों का किया जा रहा लगातार विकास- उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
कवर्धा, 14 जनवरी 2025/sns/- मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित मां शाकंभरी जयंती के भव्य कार्यक्रमों में शामिल हुए। ग्राम भौंदा, तरेगांव मैदान में आयोजित आयोजनों में उन्होंने मां अन्नपूर्णा के अवतार मां शाकंभरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और […]