सारंगढ़ बिलाईगढ़, नवंबर 2024/sns/केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं जनता के बीच में अपनी जड़े मजबूत कर रही हैं। इन योजनाओं के लाभ से महिलाएं उत्साहित होकर और सुनियोजित ढंग से अपने जीवन में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है। ऐसा धार्मिक पहल, सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम दानसरा की महिलाएं महतारी वंदन योजना के राशि से मंदिर बनाने के कल्पना को साकार कर रहे हैं। मंदिर निर्माण की कल्पना हनुमान जयंती के अवसर पर भंडारे में उपयोग के लिए सब्जी काटते समय महिलाएं आपस में चर्चा किए कि हनुमान जी के मंदिर के साथ-साथ प्रभु श्रीराम लला, जो अयोध्या में विराजित हैं उन्हीं का एक मंदिर इसी स्थल में स्थापित किया जाए ताकि ऐसे लोग जो अयोध्या ना जा सके वह यहां प्रभु श्री राम का दर्शन कर सके। इस विचार को साकार करने के लिए आपस में गांव की महिलाओं से संपर्क किया गया और सभी महिलाएं अपनी इच्छा अनुरूप महतारी वंदन योजना की राशि का कुछ अंश या समूचा राशि को इस मंदिर निर्माण के लिए दान कर रही हैं। साथ ही साथ महिलाओं का यह दल मंदिर निर्माण के लिए चंदा के रूप में अन्य दानदाताओं से भी संपर्क कर रहे हैं, जिससे प्राप्त चावल को बेचने पर 14 हजार की राशि प्राप्त हुई है। महिलाएं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से इस मंदिर का लोकार्पण कराने के इच्छुक हैं। वर्तमान में मंदिर का ढलाई, गुंबज, सीढ़ी तथा प्लास्टर का कार्य शेष है। इस तरह महतारी वंदन योजना की राशि श्री राम मंदिर निर्माण का आधार स्तंभ साबित हुई है।
संबंधित खबरें
सफलता की कहानी
कृषक उन्नति योजना समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों में जगा नया विश्वास, कृषक भीमसिंह ने बीते साल की धान बिक्री से खरीदा सिंचाई पम्प, अब धान के साथ सब्जी-बाड़ी से भी हो रही है अतिरिक्त आय अम्बिकापुर दिसम्बर 2024/sns/ शासन की मंशानुरूप कृषक उन्नति योजना के तहत राज्य के किसानों से 3100 रुपए […]
सामान्य सभा की बैठक अब 14 फरवरी को
धमतरी / फरवरी 2022/ जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक अब 14 फरवरी को आहूत की गई है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया ने बताया कि उक्त बैठक 11 फरवरी के रखी गई थी, जिसे अपरिहार्य कारणों से अब 14 फरवरी को आयोजित की गई है। अब यह बैठक 14 फरवरी […]
छत्तीसगढ़ में मछलियों के जेनेटिक्स में किया जा रहा अनुसंधान
थाईलैंड के वैज्ञानिक दे रहे तकनीकी सहयोग बलौदाबाजार भाटापारा के रामपुर में लगभग 100 एकड़ में स्थापित किया गया है एक्वा जेनेटिक्स निजी क्षेत्र में स्थापित देश का पहला अनुसंधान केन्द्र एनएफडीबी कीे सीई डॉ. सुवर्णा छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो की सराहना की बलौदाबाजार, नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़ मछली […]