रायपुर, 31 अक्टूबर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 01 नवंबर को अमर शहीद संत कंवर राम साहिब जी के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सन्त कंवर राम जी ने भक्ति के माध्यम से सत्य, अहिंसा, साम्प्रदायिक सौहार्द, मानवीय प्रेम, समता और नैतिक आचरण का संदेश लोगों पहुंचाया। मानव सेवा ही उनका मुख्य ध्येय था। सेवा के क्षेत्र में संत कंवर राम साहिब का नाम सर्वाेच्च स्थान पर आता है।उन्होंने दिव्यागों, रोगियों,एवं कुष्ठ-रोगियों की सेवा स्वयं अपने हाथों से की। उनके परोपकारी एवं आध्यात्मिक जीवन ने मानव के संस्कारो में कल्याण, सर्व धर्म समभाव, परोपकार एवं मानव आदर्शों को नई दिशा प्रदान की है।
संबंधित खबरें
मैनपाट के 2 प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 16.64 लाख रुपये की स्वीकृति
अम्बिकापुर 24 मार्च 2022/ जिले के स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष एवं नवीन शाला भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक श्री संजीव कुमार झा के द्वारा विकासखंड मैनपाट के 2 प्राथमिक शालाओं में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु 16 लाख 64 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की […]
मजदूरी की पूरी राशि दिलाने की मांग को लेकर जनदर्शन पहुंचे श्रमिक, कलेक्टर श्री गोयल ने श्रम अधिकारी को शीघ्र कार्यवाही के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री गोयल ने सुनी जन सामान्य की समस्याएंरायगढ़, फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जन सामान्य की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट के सृजन सभाकक्ष में प्रति सप्ताह जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। जिसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपनी मांगों और समस्याओं को जनदर्शन के माध्यम […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का किया शुभारंभ
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मां दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने आदि विद्रोह एवं अन्य पुस्तिकाओं का किया विमोचन आदिम जाति अनुसंधान प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया है प्रकाशन