जांजगीर-चांपा अक्टूबर 2024/sns/ छ.ग. शासन पशुधन विकास विभाग द्वारा पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना के घटक अंतर्गत मोबाइल पशु चिकित्सा ईकाई का माह-अक्टूबर 2023 से क्रियान्वयन किया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाये ने बताया कि जिले में 05 विकासखंडो में 01-01 मोबाइल चिकित्सा ईकाई संचालित है। जिसका प्रमुख उद्देश्य पशुधन चिकित्सा सेवा तंत्र को मजबूत कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रो में भ्रमण व कैंप आयोजित कर एम्बुलेटरी सेवाएँ यथा प्रजनन, उपचारात्मक, निवारक सेवाएँ प्रदान करना, पशुधन व कुक्कुट सामान्य स्वास्थ्य स्थिति तथा रोग की जांच, पशुधन का इलाज़, बीमारी का पता लगाने के लिए ‘‘ऑन द स्पॉट रोग‘‘ जांच सेवा प्रदान करना, रोग उद्भेद नियंत्रण, विभागीय योजनाओ का प्रचार प्रसार एवं पशुओ के रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण, उपचार और अन्य विभागीय सेवाओ इत्यादि के क्रम में जागरूकता पैदा करना है। उक्तानुसार मोबाइल पशु चिकित्सा ईकाई द्वारा रोस्टर अनुसार प्रतिदिन सुबह 8 बजे से सायं 4 बजे तक प्रत्येक विकासखंड के 03 ग्रामो में प्रतिदिन प्रति मोबाइल यूनिट द्वारा पशु चिकित्सा शिविर के माध्यम से नियमित सेवाएँ प्रदाय की जा रही है। उक्त एमव्हीयू का सेवा शासन के द्वारा टोल फ्री नं 1962 जनहित में जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
वोट के अधिकार का उपयोग करने और रूपए, शराब के प्रलोभन से बचने किया जा रहा जागरूक
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 फरवरी 2025/sns/- जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़, सरिया, बरमकेला, भटगांव, सरसीवा और पवनी के मतदाताओं को वोट के अधिकार को ईवीएम प्रदर्शन के दौरान समझाया जा रहा है कि वोट का अधिकार संविधान द्वारा प्रदत्त है। आप अपने मतदान के अधिकार का जिम्मेदारी से उपयोग करें। यह अधिकार आपको अपने क्षेत्र के […]
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोंटा में न्योता भोज का हुआ आयोजन
सुकमा, 15 मार्च 2024/स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कोंटा में न्यौता भोज का आयोजन किया गया। संस्था में पदस्थ शिक्षिका श्रीमती डी विजयलक्ष्मी के जन्मदिन के अवसर पर उनके द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों को न्यौता भोज कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के द्वारा शिक्षिका जन्मदिवस की शुभकामनाएं दिया गया। इस अवसर पर श्री […]
अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी 30 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
अम्बिकापुर, अगस्त 2022/ आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, आई.टी.आई. एवं पॉलीटेक्निक में अध्ययनरत विद्यार्थियों से […]