मुंगेली अक्टूबर 2024/sns/ कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट में आयोजित जनदर्शन में राजस्व विभाग के आरबीसी 6-4 के तहत तीन प्रकरणों में पीड़ित परिजनों को 04-04 लाख रूपए की दर से कुल 12 लाख रूपए का चेक प्रदान किया और घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्राम लाखासार के नवल सिंह ने बताया कि उनके दो पुत्रों की पानी में डुबने से मृत्यु हो गई थी। वहीं ग्राम मोहतरा तेली के गौतम कुमार ने बताया कि उनके पुत्र गीताराम जायसवाल की मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हो गई थी। कलेक्टर ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक आपदा अतिवृष्टि, ओला, असमयवृष्टि (बेमौसम वर्षा), पाला, शीतलहर, कीट-इल्ली, टिड्डी आदि, बाढ़, आंधी, तूफान, भूकंप, सूखा एवं अग्नि दुर्घटनाओं से हुई क्षति के मामलों में प्रभावितों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में निहित प्रावधानों के तहत त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने ऐसी घटना की स्थिति में शासन-प्रशासन तक जानकारी पहुंचाने की बात कही। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय सहित राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
राज्य जनजाति आयोग के अध्यक्ष व सदस्य 24 व 25 नवंबर को जिले के प्रवास पर रहेंगे
जांजगीर-चांपा, नवम्बर, 2021/ छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग की अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह, सदस्य श्रीमती अर्चना पोर्ते एवं सचिव श्री के एस ध्रुव 24 व 25 नवम्बर को जांजगीर-चांपा जिले के प्रवास पर आयेंगे। वें 24 नवम्बर को दोपहर 2.50 से 3.30 बजे तक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कर्मचारियों पदाधिकारियों एवं समाज प्रमुखों से […]
अधिकारी-कर्मचारियों ने किया कलेक्टर का स्वागत
बिलासपुर, 04 मई 2025/sns/- अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल का पुष्प गुछ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने पूर्व में जारी जिले के कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण हेतु जनदर्शन कार्यक्रम को प्रत्येक मंगलवार को आयोजित करने का आग्रह किया। जिस पर उन्होंने सहमति देते हुए सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को अपने कार्य को […]
निर्यात जागरूकता एवं मार्ग दर्शन कार्य शाला पर जिलावार बूस्टरप कार्यक्रम 19 मई 2025 को
कवर्धा 15 मई 2025/sns/- आईआईएफटी कोलकाता द्वारा कबीरधाम जिले में 19 मई 2025 सोमवार को एक दिवसीय निर्यात जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यशाला पर जिलावार बूस्टरप कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से लेकर शाम 05ः45 बजे तक हॉटल रायल सेलिब्रेशन, रायपुर रोड, कवर्धा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य हस्तशिल्प, […]