जांजगीर-चांपा, 11 सितम्बर 2024/sns/- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जांजगीर-चांपा अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में कुल 48 संवर्गों के जिला स्तर के रिक्त 148 संविदा पदों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिसमें दावा आपत्ति 12 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 तक आमंत्रित गया था। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दावा आपत्ति का निराकरण चयन समिति के द्वारा किये जाने के उपरांत निराकरण सूची, त्रुटि सुधार सूची एवं निरस्त आवेदनों की सूची जारी किया गया है। दावा आपत्ति उपरांत जारी निराकरण की सूची का अवलोकन जिले के वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in पर किया जा सकता है। इसके साथ ही कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला जांजगीर चांपा के नोटिस बोर्ड में भी चस्पा किया गया है।
संबंधित खबरें
निरुद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल समिति ने किया जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण
जांजगीर–चांपा, सितम्बर 2023/ सर्वोच्च न्यायालय के मार्ग दर्शन के अनुक्रम में जेलों में निरुद्ध बच्चों के सत्यापन के लिए जिला जेल समिति द्वारा जिला जेल खोखरा एवं उप जेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। सभी बैरकों में समस्त बंदियों से उम्र संबंधी जानकारी लिये गये, जहां 02 बच्चों की उम्र विधि के उल्लंघन करने वाले […]
चित्रकोट महोत्सवः मुख्यमंत्री के हाथों हुआ 208.32 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास
जगदलपुर 05 मार्च 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में बस्तर संभाग के सभी जिलों को 208 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक राशि के 643 विकास कार्यों की लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों में 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत […]
बिजली विभाग द्वारा लोगों की बिजली संबंधी समस्या का निराकरण किया जा रहा है
जशपुरनगर , मई 2022/लोगों की बिजली संबंधी समस्याओं का निदान करने विद्युत विभाग द्वारा शिविर लगाया जा रहा है। साथ अधिक बिजली बिल ,लो वोल्टेज की समस्या ,तार गिरने की समस्या के साथ अन्य बिजली संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर निराकरण किया जा रहा है। विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों जहां बिजली की समस्या का […]