छत्तीसगढ़

आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु 25 सितम्बर तक दावा आपत्ति आमंत्रित     

जांजगीर-चांपा, 11 सितम्बर 2024/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र दांरग 03 में कार्यकर्ता एवं सहायिका पद, चोरिया 07. बम्हनीडीह 05. गिधौरी 02, दांरग 03, अफरीद 02 दुरपा 01 में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।
      परियोजना अधिकारी कीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के रिक्त पद पूर्ति हेतु मूल्यांकन समिति द्वारा आवेदिकाओं द्वारा प्राप्त किये गये अंको के आधार पर प्रथम (प्रावधिक) योग्यता सूची जारी किया गया है। उक्त सूची, परियोजना कार्यालय एवं जनपद पंचायत बम्हनीडीह में प्रकाशित कर दिया गया है। हितग्राही आवेदिका/पक्षकारों के इस संबंध में सप्रमाण दावा आपत्ति 12 सितम्बर 2024 से 25 सितंबर 24 तक कार्यालयीन समय में आमंत्रित किया गया है। दावा आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह में लिखित में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किए जा सकते है। निर्धारित समय एवं तिथि उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना बम्हनीडीह से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *