कवर्धा, 06 सितंबर 2024/sns/- छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से आज तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक का समय हो चुका है तथा उनके द्वारा पंजीयन नवकरण के लिए आज दिनांक तक आवेदन प्रस्तुत नही किया गया है, ऐसे निर्माण श्रमिकों को 31 दिसंबर 2024 तक पंजीयन, नवकरण आवेदन कर सकते हैं। जिला श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 31 दिसंबर 2024 के पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केंद्र 0771-3505050 में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
आठवां अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस : देश के 75 आईकॉनिक स्थलों में शामिल हुआ छत्तीसगढ़ का भोरमदेव मंदिर
रायपुर, जून 2022 आठवें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, जन आस्था के केन्द्र और पर्यटन स्थल भोरमदेव मंदिर परिसर के समीप महोत्सव स्थल में राष्ट्रीय स्तर पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। यहां लगभग 3000 से अधिक लोगों ने एक साथ योग कर शरीर को […]
जिले के ग्राम खेढ़ा और कुंवागांव के गौठान में अब तक हुई 25 सौ लीटर से अधिक गौमूत्र की खरीदी
समूह की महिलाएं गोमूत्र से जैविक कीटनाशक तैयार कर प्राप्त कर रही है अतिरिक्त आमदनी मुंगेली, अक्टूबर 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने और फसलों को रासायनिक दवाइयों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए 28 जुलाई हरेली पर्व से पूरे प्रदेश में गौमूत्र की खरीदी […]
एसिड अटैक के पीड़ित को 5 लाख रूपए क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने आदेश
कवर्धा, 01 मार्च 2023। जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती नीता यादव के दिशा-निर्देश में थाना कवर्धा के अपराध क्रमांक 338/2020 धारा 326-। भारतीय दण्ड संहिता 1860 के प्रकरण के पीड़ित गोलू मल्लाह को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा क्षतिपूर्ति के रूप में 5 लाख रूपए प्रदान किए जाने तथा […]