दुर्ग, 02 सितम्बर 2024/sns/- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल के निर्देशन से कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा ष्अष् में दुर्ग जिले के किसानों के बीज उत्पादन कार्यक्रम समापन कार्यक्रम में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के निदेशक विस्तार सेवायें डॉ. एस.एस. टूटेजा ने जिले के किसान प्रशिक्षणार्थी के समस्त प्रश्नों जैसे बीज की ग्रेडिंग मशीन लगाने की प्रक्रिया, बीज प्रमाणीकरण के लिये पंजीयन प्रक्रिया, बीज निरस्त होने पर किसानों को नुकसान हो तो क्या करना है, जैविक बीज बनाने के लिये प्रमाणीकरण की प्रक्रिया, जैविक बीज भंडारण में सावधनियां, जैविक फसल में कोई रसायन मिला हो तो कैसे जांच हो, बीजों के भर्ती के लिये बोरी जूट की हो या प्लास्टिक बोरी का उपयोग किया जाए, बोरे की व्यवस्था किसके माध्यम से किया जायेगा जैसे कई प्रश्नों की तकनीकी जानकारी प्रदान की। छः दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 28 किसानों ने भाग लिया इस कार्यक्रम में किसानों को जैविक धान उत्पादन की पंजीयन प्रक्रिया, जैविक बीज उत्पादन, जैविक धान विक्रय के लिये एफ.पी.ओ. की भूमिका पर भी चर्चा हुई। इसके पूर्व डॉ. ईश्वरी कुमार द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के ग्रेडर ईकाई जहां बीज संशाधित किया जाता है का प्रायोगिक प्रदर्शन किसानों को कराया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख डॉ. विजय जैन में आगामी फसलों जैसे सरसों, चना, आदि के लिए तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराने का किसानों को आश्वस्त किया। कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन डॉ. विनय नायक द्वारा प्रेषित किया गया।
संबंधित खबरें
नरवा विकास योजना : अचानकमार टाईगर रिजर्व के वन्यप्राणियों के रहवास सुधार में काफी मददगार
कैम्पा मद में 21 करोड़ रूपए की राशि से 16 हजार 675 भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माणरायपुर, 04 दिसम्बर 2021 अचानकमार टाईगर रिजर्व में नरवा विकास योजना के तहत भू-जल संरक्षण संबंधी संरचनाओं का निर्माण वन्यप्राणियों के रहवास सुधार आदि में काफी मद्दगार साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की […]
कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक
स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी, आईपीडी, लैब टेस्ट की जानकारी नियमित कराए उपलब्ध, आमजन के स्वास्थ्य सुविधाओं का रखें विशेष ध्यान – कलेक्टरकलेक्टर ने आमनागरिकों से आधार कार्ड अपडेट कराने की अपीलकलेक्टर ने सभी विभागों को जिले के विकास में आपसी समन्वय से बेहतर कार्य करने के दिए निर्देश जांजगीर चांपा 7 फरवरी 2023/ […]
टेकलगुड़ेम मुठभेड़ में शहीद जवानों के परिजनों को दी जाएगी 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा
केंद्र और राज्य सरकार से मिलने वाली राशि के अतिरिक्त 10-10 लाख रुपए की मिलेगी सहायता राशि रायपुर, 01 फरवरी 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि सुकमा जिले के टेकलगुड़ेेम में बीते 30 जनवरी को नक्सल मुठभेड़ में शहीद तीनों जवान के परिजनों को 10-10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। […]