सुकमा, 27 अगस्त 2024/sns/- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत् कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशन एवम् जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय सुकमा से लगभग 12 किलो मीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत केरलापाल के ष्बिहानष् योजना की शेरावाली माँ स्व सहायता समूह के 10 दीदियो को बाज़ार टैक्स वसूली , साफ़-सफ़ाई , देखरेख करने हेतु पंचायत द्वारा प्रदाय किया गया है। दीदियाँ परिक्रामी निधि, सामुदायिक निवेश कोश और बैंक लिंकेज होने के बाद विभिन्न व्यक्तिगत आजीविका गतिविधियों का संचालन कर रहे है, इसके साथ ही अब ग्राम सभा से प्रस्ताव कर समूह की दीदियो को अब बाज़ार टैक्स वसूली का कार्य भी कर रही है। शेरावाली मां समूह की अध्यक्ष लक्ष्मीदेवनाथ और सचिव ज्योत्सना रॉय ने बताया कि अब हम अतिरिक्त आय प्राप्त करने में सक्षम हो रही है और हमारी आत्मविश्वास में भी उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री ने हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का किया लोकार्पण
ढाई करोड़ रूपए की लागत से निर्मित हुआ है सर्व सुविधायुक्त भव्य भवन रायपुर, 12 जनवरी 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के नगर निगम गार्डन के समीप भूतनाथ डे चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित हरिनाथ एकेडेमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल के नए भवन का लोकार्पण किया। पहले यह स्कूल डे-भवन में संचालित हो […]
केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का दौरा कार्यक्रम
रायपुर, जनवरी 2024/ केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 15 जनवरी को छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे तथा महासमुंद और रायपुर जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत 15 जनवरी को विमान द्वारा सुबह 6.45 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 8.50 बजे […]