रायपुर, 07 अगस्त 2024/sns/- हरेली पर्व के अवसर पर जनपद पंचायत बोड़ला के ढोलबज्जा ग्राम पंचायत में आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के संपूर्णता अभियान तहत जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संपूर्णता अभियान के सभी संकेतकों को संतृप्त करने के लिए संकेतक के अनुसार हितग्राहियों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर स्वसहायता समूह को 15000 रूपए की चक्रीय निधि का चेक वितरण, किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड देकर मिट्टी को पौष्टिक बनाने के लिए उचित फर्टिलाइजर्स के उपयोग की जानकारी दी गई और गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों को मासिक पूरक पोषण आहार का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया। साथ ही एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति आदेश प्रदान कर पौधा वितरण किया गया एवं जनमन आवास के हितग्राहियों के घर में वृक्षारोपण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ब्लॉक एवं जिला अधिकारी भी उपस्थित थे
संबंधित खबरें
किसानों की सुविधा और संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए : मुख्य सचिव श्री जैन
उपार्जन केंद्रों से धान के उठाव में तेजी लाने के निर्देश प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य की समीक्षा रायपुर, 13 जनवरी 2024/ खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर अब तक की गई धान खरीदी की प्रगति की जानकारी के लिए मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के […]
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने सामूहिक रूप से शपथ दिलाया
कवर्धा, दिसंबर 2022। राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत यातायात नियमों का पालन करने आज सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शपथ लिया। जिला कार्यालय में आज कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को यातायात नियमों का पालन करने सामूहिक रूप से शपथ दिलाया। कलेक्टर श्री महोबे ने सभी […]
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की हुई समीक्षा
अंबिकापुर 12 जनवरी 2024/ विकासखंड लखनपुर में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम की समीक्षा के लिए शुक्रवार को विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर के जनपद पंचायत कार्यालय में सीईओ जनपद पंचायत श्री वेद प्रकाश पांडेय की मौजूदगी में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, कृषि, एवं पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों […]