मुंगेली 20 जुलाई 2024/sns/- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न निर्माण संबंधी कार्यों में तेजी लाने तथा समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सीईओ श्री पाण्डेय ने 15वें वित्त से संबंधित कार्यों की जानकारी ली तथा कार्याें को समय पर पूर्ण नही करने एवं लापरवाही बरतने के कारण उपअभियंता सोनल जैन एवं उपअभियंता सरोज मिरे के वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 2022-23 तक के समस्त निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा। इसके साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन शीघ्र प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उप संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भूमिका देसाई, जनपद पंचायत मुुगेली श्री राजीव तिवारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
दशहरा मैदान में 6 मार्च को होगा महिला सम्मान एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
कलेक्टर ने आयोजन की तैयारी के सम्बन्ध में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश बलौदाबाजार 4 मार्च 2024/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आगामी 6 मार्च 2024 को बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में महिला सम्मान एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में […]
असफल नलकूप (बोरवेल) को कैपिंग (ढकने) एवं मिट्टी भरने की कार्यवाही के लिए श्री सुनील शुक्ला नोडल अधिकारी नियुक्त
कवर्धा, जुलाई 2022। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री बी.एस. उइके ने असफल नलकूप (बोरवेल) को कैपिंग (ढकने) एवं मिट्टी भरने की कार्यवाही के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुनील कुमार शुक्ला को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्री शुक्ला का माबाईल नंबर 98274-01202 है।अपर कलेक्टर श्री […]
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के कोटा-गुढियारी स्थित बिजली विभाग के गोडाउन में भीषण आगजनी की घटना का जायजा लिया।
रायपुर /एसएनएस/5 मार्च 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के कोटा-गुढियारी स्थित बिजली विभाग के गोडाउन में भीषण आगजनी की घटना का जायजा लिया।उनके साथ विधायक श्री राजेश मूणत, मुख्य मंत्री के सचिव श्री पी दयानंद भी थे।