जांजगीर-चांपा 15 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जांजगीर चांपा जिले से राष्ट्रीय स्तर पर वुशु खेल में 24 बच्चों के चयन होने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया और नेशनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। कोच संदीप यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय वुशु चौम्यिनशिप प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग बालक बालिका का आयोजनमई माह में डोंगरगढ (राजनांदगांव) में आयोजित हुआ था। जिसमें जांजगीर चांपा जिले से 30 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में भाग लिया था। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया जिससे 22 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों ने सोमवार कलेक्टर श्री आकाश छिकारा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने को खेल के अभ्यास के लिए पर्याप्त खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। खिलाड़ियों ने तिलक गोस्वामी, कामना देवांगन, दिव्या सारथी, सूरज सारथी, दुर्गेश बरेठ, फनेश देवांगन, सोमराज देवांगन, कैलाश राज बरेठ, माही यादव, विवेक यादव, रूद्र देवांगन, संदीप यादव, संजय महंत, केशव बरेठ, दिनेश देवांगन, लक्ष्मी प्रसाद, गुलाव यादव, नौबेल कश्यप, दीक्षा तिवारी, मानसी कश्यप, हेमा देवांगन, चिराग पासवान को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
संबंधित खबरें
कलेक्टर एवं एसपी ने यातायात नियम का पालन करने वाले नागरिकों को किया सम्मानित
राजनांदगांव, अगस्त 2022। कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने यातायात नियमों के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से हेलमेट पहनकर मोटरसायकल चलाने वालों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने नागरिकों से सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन कर ही दोपहिया वाहन चलाने की अपील की। कलेक्टर […]
ऊर्जा एवं जल संरक्षण हेतु किसानों में जागरूकता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
रायपुर 03 मार्च 2022/ ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी, भारत सरकार द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार, आज 3 मार्च को कृषि विज्ञान केन्द्र (जोरा) रायपुर में क्रेडा द्वारा कृषकों को ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में रायपुर जिले के लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। […]
शांति समिति की बैठक आज
अम्बिकापुर 26 अप्रैल 2022/ ईद-उल-फितर का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए शांति समिति की बैठक 27 अप्रैल 2022 को शाम 6 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा करेंगे। अपर कलेक्टर श्री ए.एल. धु्रव ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी, नगर पुलिस […]