जांजगीर-चांपा 15 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने जांजगीर चांपा जिले से राष्ट्रीय स्तर पर वुशु खेल में 24 बच्चों के चयन होने पर प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरुस्कृत किया और नेशनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी। कोच संदीप यादव ने बताया कि राज्य स्तरीय वुशु चौम्यिनशिप प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग बालक बालिका का आयोजनमई माह में डोंगरगढ (राजनांदगांव) में आयोजित हुआ था। जिसमें जांजगीर चांपा जिले से 30 खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में भाग लिया था। खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया जिससे 22 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। खिलाड़ियों ने सोमवार कलेक्टर श्री आकाश छिकारा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने को खेल के अभ्यास के लिए पर्याप्त खेल सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। खिलाड़ियों ने तिलक गोस्वामी, कामना देवांगन, दिव्या सारथी, सूरज सारथी, दुर्गेश बरेठ, फनेश देवांगन, सोमराज देवांगन, कैलाश राज बरेठ, माही यादव, विवेक यादव, रूद्र देवांगन, संदीप यादव, संजय महंत, केशव बरेठ, दिनेश देवांगन, लक्ष्मी प्रसाद, गुलाव यादव, नौबेल कश्यप, दीक्षा तिवारी, मानसी कश्यप, हेमा देवांगन, चिराग पासवान को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
संबंधित खबरें
स्वस्थ्य शरीर से स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण इसलिए खेल जरूरी : श्री बृजमोहन अग्रवाल
भव्य रूप में मनाया जायेगा माता खल्लारी मेला इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि खेल और खिलाड़ियों का समाज से गहरा नाता होता है। खेल शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक तौर पर भी मजबूती प्रदान करते हैं। खेलों का राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होता है। खेलों के जरिए खिलाड़ी […]
ग्राम पंचायतों में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों का किया गया सम्मान
बलौदाबाजार, दिसम्बर 2024/sns/छत्तीसगढ़ शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्टर श्री दीपक सोनी के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान समारोह का आयोजन के साथ ही विभाग की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में गुरुवार को ग्राम पंचायत सोनपुरी (शुक्लाभाटा) विकासखंड […]
कुष्ठ जागरूकता अभियान ’स्पर्श‘ कर रहे जागरूक
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर इस रोग के निदान में सहयोग करने अपील की कवर्धा, फरवरी 2024। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल राज के मार्गदर्शन में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत कबीरधाम के विद्यालयों तथा पंचायतों में जाकर […]