जून 202/4sns/-/को ग्राम चिपुरपाल, ब्लॉक छिंदगढ़ में खरीफ फसल की तैयारी व सीड कम फर्टिलाइजर डील से कतार बोनी विषय पर ग्रामीण किसानों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 35 किसानों ने भाग लिया, कृषि विज्ञान केंद्र, सुकमा के विषय वस्तु विषेशज्ञ, श्री राजेन्द्र प्रसाद कश्यप ने ग्रामीणों को उन्नत कृषि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके लिये उन्होंने प्रमाणित या आधार श्रेणी के बीजों का चयन के साथ साथ बुआई के पूर्व बीज को फफूंदनाशक दवा से उपचारित करने की सलाह किसान भाइयों को दी। कृषि करने के आधुनिक कृषि उपकरणों से अवगत कराते हुए फसलों की कतारबद्ध बुआई करने की जानकारी दी। विशेषज्ञ ने किसानों को समूह अग्रिम पंक्ति फसल प्रदर्शन (क्लस्टर फ्रंट लाइन प्रदर्शन), फ्रंट लाइन प्रदर्शन व आँन फार्म ट्रायल के तहत धान, मक्का, अरहर, तिल, सरसों फसल लगाने के लिए किसानो को अवगत कराया। इस अवसर पर कीट विज्ञान के विषय वस्तु विशेषज्ञ डाँ योगेश कुमार सिदार ने भी ग्रामीणों को धान कि फसल लगाने से पूर्व खेत की साफ-सफाई, खेत की जुताई एवं मेड़ों की मरमम्त करने की सलाह दी व धान मे नर्सरी अवस्था मे लगने वाले कीडे और बीमारियों के प्रबंधन के बारे में उत्तम जानकारी दी इसके साथ साथ विशेषज्ञ ने मक्का मे लगने वाले मुख्य हानिकारक फॉल आर्मी वर्म कीट (सैनिक कीट) की पहचान, क्षति के लक्षण व प्रंबधन के बारे मैं विस्तृत जानकारी प्रदान कि ।
संबंधित खबरें
21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर हेतु जिला खेल संघों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित
जांजगीर-चांपा 14 मई 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ममता यादव एवं जिला खेल अधिकारी श्री प्रमोद बैस की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में 21 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर हेतु जिला खेल संघों के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर […]
जिले में पहली बार आयोजित होगा बीजापुर आम महोत्सवप्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथि 19 जून 2024
बीजापुर 18 जून 2024- जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा जिले में पहली बार आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आम महोत्सव 20 जून 2024 को कलेक्टर परिसर में सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित होगी। प्रतियोगिता में महिला एवं कक्षा आठवीं तक अध्ययनरत विद्यार्थी शामिल हो सकते हैं। महिलाओं के लिए […]
समय-सीमा की बैठकजिले के सभी कार्यालय समय में खुले, रिकार्डेें को रखें दुरूस्त: डॉ गौरव सिंह
रायपुर 19 जून 2024/ कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज रेडक्रास सभाकक्ष में आज समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी जिला स्तरीय कार्यालय, सब डिविजिनल कार्यालय तथा अन्य मैदानी कार्यालय सुबह अनिवार्य रूप से प्रातः 10 बजे खुले। उचित मूल्य दर की दुकान भी समय पर खोलें और हितग्राहियों को राशन देना […]