सारंगढ़ बिलाईगढ़, 04 अप्रैल 2024/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रज्ञा यादव के नेतृत्व में बरमकेला विकासखंड के संकुल संगठन ग्राम कांदुरपाली, लेंधरा, बुदेली और बोन्दा में सुबह 8 बजे से मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत पिंक रैली का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण जन, महिला, पुरूष, बुजुर्ग शामिल हुए। पिंक थीम महिलाओं पर केन्द्रित है, जिसके कारण से इस मतदाता जागरूकता रैली नाम पिंक रैली रखा गया, जिसमें सभी महिलाएं गुलाबी (पिंक) साड़ी पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुई। कार्यक्रम अंतर्गत कांदुरपाली, लेंधरा, बुदेली और बोन्दा में रंगोली, मेहंदी, रैली और घर-घर जाकर मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया गया और मतदाता स्टीकर ग्रामीणों के घर में चिपकाया गया। रैली के दौरान मतदाताओं को मतदान से प्रेरित करने के लिए नारा लगाया गया और मतदाताओं से मतदान करने हेतु संकल्प पत्र भी भरवाया गया।
संबंधित खबरें
जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत पाटन में 9 पुरुषों का किया गया ऑपेरेशन
दुर्ग , जुलाई 2022/परिवार नियोजन में केवल महिला ही नहीं पुरुषों की भी भागीदारी एवं साझेदारी होती है, इसे पाटन ब्लॉक के पुरुषों ने समझा एवं अपनाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग डॉ जे पी मेश्राम के मार्गदर्शन में जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत पुरुष नसबंदी फिक्सडे में सर्जन डॉ ए के […]
टीबी मरीजों के स्वास्थ्य संबंधी जॉच एवं आउटकम वेलीडेसन का किया गया कार्य
रायगढ़, 16 फरवरी 2023/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायगढ़ डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार तथा डॉ.जयकुमारी चौधरी, जिला क्षय उन्मूलन अधिकारी रायगढ़ एवं सुश्री रंजना पैकरा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम जिला रायगढ़ के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत श्री सुरेश कुमार गुप्ता, जिला कार्यक्रम समन्वयक टीबी कार्यक्रम, श्री सुमन पॉल, टीम लिडर […]
राष्ट्रीय जनजाति साहित्य महोत्सव,जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आदिवासी समुदाय ने किए विभिन्न आंदोलन
पर्यावरणीय नियमो के तहत चलने वाले जनजातीय समाज को अंग्रेजो के कानून अवैध लगे रायपुर, 21 अप्रैल 2022/ राजधानी रायपुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय जनजाति साहित्य महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने शोध पत्र का वाचन किया। आज पंचम सत्र में ’’जनजातीय स्वतंत्रता […]