रायपुर, 13 फरवरी 2024/ राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर रिकार्ड खरीदी की जा चुकी है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 107 लाख 17 हजार 280 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 103 लाख 87 हजार 958 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। धान उपार्जन के एवज में किसानों को 31 हजार 913 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 24 लाख 72 हजार 440 किसानों से 04 फरवरी 2024 तक 144 लाख 92 हजार 96 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
संबंधित खबरें
भारत निर्वाचन आयोग का राजनीतिक दलों के साथ सबसे बड़ा सहभागिता अभियान
भारत निर्वाचन आयोग का राजनीतिक दलों के साथ सबसे बड़ा सहभागिता अभियान देश-भर में सीईओ, डीईओ और ईआरओ स्तर पर 4,719 बैठकें आयोजित, जिनमें 28,000 से अधिक दलीय प्रतिनिधियों ने भाग लिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देश भर में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ), जिला निर्वाचन अधिकारी (डीईओ) और मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) स्तर पर राजनीतिक […]
समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन 2023-24
धान खरीदी केन्द्रों में सुचारू व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त धान खरीदी केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देशजगदलपुर 01 दिसम्बर 2023/ खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत धान खरीदी केन्द्रों में सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री विजय दयाराम के.द्वारा जिले के […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गरियाबंद को दी 219 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की सौगात
गरियाबंद,7 दिसम्बर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान गरियाबंद जिलेवासियों को कुल 219 करोड़ 47 लाख 25 हजार रूपये के 447 विकास कार्याे की सौगात दी। जिनमें 25 करोड़ 30 लाख 38 हजार रूपये के 141 कार्यो का लोकार्पण एवं 194 करोड़ 16 लाख 87 हजार रूपये के 306 कार्यो का […]