रायपुर, 19 जनवरी 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में आजादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीद गैंदसिंह को 20 जनवरी को उनके शहादत दिवस पर नमन किया है। श्री साय ने अमर शहीद गैंद सिंह को याद करते हुए कहा कि वे परलकोट के जमींदार, पराक्रमी, बुद्धिमान और न्यायप्रिय व्यक्ति थे। उन्होंने सन् 1857 में हुए देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से काफी पहले ही अंग्रेजों की गुलामी और शोषण के विरूद्ध आवाज उठाई थी। बस्तर के अबुझमाड़िया भाई-बहनों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले नेतृत्वकर्ता शहीद गैंदसिंह जी को 20 जनवरी सन् 1825 को परलकोट के महल के सामने फांसी दी गई थी। अपने स्वाभिमान तथा मातृभूमि की रक्षा के लिए गैंदसिंह शहीद हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि परलकोट के मुक्ति आंदोलन के नायक गैंदसिंह जी के देश प्रेम और मातृभूमि की मुक्ति के लिए अदम्य शौर्य और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा।
संबंधित खबरें
श्रमिकों के लिए महंगाई भत्ता में हुई वृद्धि
श्रम विभाग ने जारी किया आदेश अकुशल श्रमिकों के लिए 10,900 रूपए, अर्द्धकुशल 11,550 रूपए, कुशल 12,330 रूपए और उच्च कुशल के लिए 13,110 रूपए वेतन होगी प्रतिमाह रायपुर, 28 मई 2024/ श्रम विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए 01 अप्रैल 2024 से परिवर्तनशील महंगाई भत्ता निर्धारित की गई […]
आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने हेतु जिले में महाअभियान किया जा रहा आयोजन
कोरबा, फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शत्-प्रतिशत लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु महाभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शतप्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाना है। इस हेतु जिले […]
सेजेस विद्यालय में प्रतिनियुक्ति हेतु साक्षात्कार 10 जून को
दुर्ग 7 जून 2023/सेजेस विद्यालय में प्रतिनियुक्ति हेतु प्राप्त आवेदनों के उपरांत योग्य अभ्यार्थिंयों का दस्तावेज सत्यापन एवं साक्षात्कार हेतु अभ्यर्थियों की सूची वेबसाईट कनतह.हवअ.पद पर अपलोड कर दी गई है। साक्षात्कार 10 जून को कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग में सुबह 10.30 से आयोजित की जाएगी। साक्षात्कार हेतु चयनित अभ्यर्थी को एक घंटा पूर्व […]