कोरबा, फरवरी 2024/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के नेतृत्व में जिले में शत्-प्रतिशत लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाने हेतु महाभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के शतप्रतिशत लाभार्थियों का आयुष्मान भारत कार्ड बनाना है। इस हेतु जिले के समस्त विकासखण्डों में ग्राम स्तर पर महाभियान का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड कोरबा में 22 फरवरी को, कटघोरा में 23 फरवरी, करतला में 26 फरवरी, पोंड़ी उपरोड़ा में 28 फरवरी तथा विकासखण्ड पाली में 29 फरवरी को महाअभियान आयोजित कर लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। महाअभियान में सभी विकासखण्डों के ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के आरएचओ, एएनएम, सीएचओ, शिक्षा विभाग तथा पंचायत विभाग के एनआरएलएम कैडर के सहयोग से छूटे हुए लोगों का निःशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड बनाया जाएगा। क्षेत्र के आयुष्मान कार्ड से वंचित लाभार्थियों को मितानिन द्वारा मोबिलाईज किया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत तथा सीएमएचओ डॉ. केसरी ने सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं तथा मितानिनों को अभियान के सफल आयोजन हेतु निर्देश दिए हैं। महाभियान के आयोजन के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर आमजनों को आयुष्मान भारत कार्ड के लाभ के बारे में जानकारी देने हेतु निर्देशित किया गया है। साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड से वंचित लोगों का प्राथमिकता से आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने को कहा है। उन्होने जनप्रतिनिधियों तथा जिले के नागरिकों से इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने क्षेत्र के छुटे हुए हितग्राहियों का निःशुल्क आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने की अपील की है।
संबंधित खबरें
भूपेश सरकार ने एक वर्ष में पूरा किया पत्रकारों से किया दूसरा बड़ा वादा
आवासीय भूमि के बाद अब विकास कार्यों के लिए 1.80 करोड़ रूपए जारीराजनांदगांव, मार्च 2023। पत्रकार सुरक्षा कानून की खुशी के बीच गुरुवार को राजनांदगांव जिले के पत्रकारों के लिए राज्य सरकार ने हर्षित करने वाला आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव जिले के पत्रकारों से किया वादा एक वर्ष के […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया 536 करोड़ रूपए के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
अंबिकापुर नगर में अधोसंरचना विकास के लिए 23.90 करोड़ रूपए की घोषणा पायलट प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का हुआ शुभारंभ अम्बिकापुर दिसम्बर 2024/sns/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में 536 करोड़ 14 लाख की लागत वाले 1614 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया […]
श्री राम लला दर्शन के लिए रायगढ़ से श्रद्धालुओं का छठा जत्था रवाना107 यात्री करेंगे अयोध्या धाम के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन
रायगढ़, नवम्बर 2024/sns/ श्री राम लला दर्शन योजना के तहत अयोध्या धाम के दर्शन के लिए रायगढ़ जिले से श्रद्धालुओं का छठा जत्था आज सुबह 6.30 बजे रवाना हुआ। श्रद्धालु बस से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां से वे स्पेशल आस्था ट्रेन से आगे के सफर के रवाना हुए। इस […]