वर्ष 2014-15 के 13879 एवं 2015-16 के 12077 किसानों को राशि का होगा भुगतान कोरबा, दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के पश्चात् कोरबा जिले के किसानों को 25 दिसंबर को वर्ष 2014-15 के 13879 एवं 2015-16 के 12077 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। खाद्य अधिकारी श्री जे. के. सिंह ने बताया कि जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 13879 किसानों से 91714.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी जिसका बोनस राशि 2751.435 लाख रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 12077 किसानों से 82052.43 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 2461.5729 लाख रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
लोरमी एवं मुंगेली विधानसभा से 10 लोगों ने लिया नामांकन फार्म
मुंगेली 23 अक्टूबर 2023// विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए नाम निर्देशन हेतु आज लोरमी एवं मुंगेली विधानसभा से 10 लोगों ने नामांकन फार्म लिया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने बताया कि नाम निर्देशन प्रक्रिया के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-26 लोरमी के लिए 07 तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-27 मुंगेली के लिए […]
सोंढूर डेम ईको पार्क बनेगा आकर्षण का केंद्र कलेक्टर श्री मिश्रा
’धमतरी, 21 अगस्त 2025/sns/- धमतरी जिले में पर्यटन को लेकर प्रशासन लगातार नए प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में नगरी विकासखंड स्थित सोंढूर डेम का ईको पार्क अब और आकर्षक रूप में विकसित होगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज यहां पहुंचकर पार्क का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी भागीदारी […]
लाइसेंसधारी अपना शस्त्र, हथियार अपने निकटतम थाने में तत्काल जमा करें – कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट
जांजगीर-चांपा, दिसम्बर 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन 2022-23 के कार्यक्रम की घोषणा की जा चुकी है तथा जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला जांजगीर-चाम्पा के संबंधित नगर पालिका एवं नगर पंचायत नगरीय क्षेत्र में धारा 144 दण्ड […]

