सेना भर्ती रैली की तैयारी एवं व्यवस्थाओं के संबंध में दी जानकारी जांजगीर-चांपा, दिसंबर 2023/पुलिस लाइन खोखराभाठा जांजगीर में 15 दिसंबर 2023 से अग्निवीर सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। सेना भर्ती रैली के आयोजन को लेकर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल और कर्नल एन सेमेलटी ने पुलिस लाईन खोखरा स्थित सभागार में संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता कर अग्निवीर भर्ती रैली कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तृत जानकारी दिए। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा आवश्यक सुविधाएं भर्ती हेतु उपलब्ध करा दी गई है एवं विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को मूलभूत आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती रैली में अलग-अलग तिथियों में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के पात्र अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। अभ्यर्थियों के लिए यातायात सुविधा, आवास, भोजन, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने भर्ती रैली को लेकर पुलिस व्यवस्थ ,सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। कर्नल एन सेमल्टी ने अग्निवीर भर्ती के तैयारी सहित प्रोटोकॉल संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जी एल जगत, अपर कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय, जिला रोजगार अधिकारी श्री एम जायसवाल एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
पालिका आम निर्वाचन और पंचायत निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम निर्धारित
कवर्धा, 14 अक्टूबर 2024। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार नगर पालिका आम निर्वाचन 2024 और पंचायत निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निर्भय साहू ने बताया कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2024 के लिए निर्वाचन नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं […]
प्राथमिक शाला बरदुली में प्लास्टर गिरने की घटना
मुंगेली, 11 अगस्त 2025/sns/- मुंगेली विकासखंड के ग्राम बरदुली में स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में छत का प्लास्टर गिरने से बच्चों के घायल होने की सूचना मिली। जानकारी मिलने पर तत्काल कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार और जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद शिक्षकों से घटनाक्रम के संबंध में […]
पॉवर कंपनी मुख्यालय में नववर्ष मिलन समारोह
राजनांदगांव एवं कवर्धा जिले में सत्त विद्युत आपूर्ति सहित उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत की सुविधा को प्राथमिकता- श्री शिरीष सेलट राजनांदगांव, जनवरी 2025/sns/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन मुख्यालय नववर्ष मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नववर्ष 2025 के अवसर पर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री शिरीष सेलट द्वारा सभी […]