गौरेला पेंड्रा मरवाही 08 दिसम्बर 2023/एकीकृत बाल विकास परियोजना, पेण्ड्रा अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और मिनी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए दावा आपत्ति 22 दिसम्बर 2023 तक आमंत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी ने बताया कि ग्राम सोनवचरवार में कार्यकर्ता, लाटा और पनकोटा में मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं। वहीं ग्राम पंचायत सरकारीपारा, बंधी, अमरपुर, गिरारी, झावर, कंचनडीह, अमारू, पीथमपुर, कुड़कई, जिल्दा और टंगियामार में आंगनवाड़ी सहायिकाओं की भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए प्राप्त आवेदनों के जांच के बाद दावा आपत्ति 22 दिसंबर 2023 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना, पेण्ड्रा में कार्यालयीन समय में आमंत्रित किया गया है।
संबंधित खबरें
मोहन विष्णु ने दिया संदेश, अब की बार चार सौ पार , दोनों मुंख्य मंत्री आत्मविश्वास से भरे नजर आए,
कवर्धा। आज छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के बीच बेहद दोस्ताना माहौल दिखा। हंसी-ठहाकों के बीच दोनों मुख्यमंत्रियों ने बेतकल्लुफी के बीच काफी देर चर्चा की। आत्मविश्वास से भरे दोनों मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट संदेश दिया – अब की बार चार सौ पार।
मुख्यमंत्री के आव्हान पर मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में जिलावासियों ने खाया ‘बोरे बासी‘
धमतरी, मई 2022/ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मजदूर दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ के पारम्परिक भोजन बोरे बासी खाने का आव्हान किया। जिले के जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों और श्रमिकों ने भी बोरे-बासी खाकर मजदूर दिवस मनाया। इसके तहत सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, महापौर श्री विजय देवांगन, । […]