मोहला 04 नवंबर 2023। विधानसभा निर्वाचन मोहला मानपुर के अंतर्गत मीडिया प्रमाणन एवं पेड न्यूज पर प्रभावी नियंत्रण कक्ष पूर्व में तहसील कार्यालय में स्थापित गया था। अब यह समिति जिला कार्यालय में संचालित होगा। 7 नवंबर को आयोजित मतदान दिवस पर उपरोक्त कक्ष मीडिया कंट्रोल रूम के रूप में संचालित होगा। जिसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन द्वारा अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार मतदान दिवस 7 नवंबर के लिए कंट्रोल रूम के रूप में संचालन करने के लिए सहायक संचालक श्री हेमलाल प्रभाकर, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती पुष्पलता ठाकुर, राजस्व निरीक्षक श्री अशोक शाह, राजस्व निरीक्षक श्री अभिषेक लाल, जिला समन्वयक श्री दीपक पटेल, सहायक ग्रेड 3 श्री खिलावन सोनी को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सहायक ग्रेड 3 राजश्री वाकडे, भृत्य श्रीमती सिद्धि बांगरे को सुबह 6:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार सहायक ग्रेड 3 श्री आशुतोष पिल्ले, भृत्य श्री मुकेश कुमार सरजारे को दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक एवं सहायक ग्रेड 3 श्री अनिमेष महेश्वरी, सहायक ग्रेड 3 श्री गोपाल सिंह जंघेंल, एवं भृत्य श्री गोपाल राम यादव भृत्य को रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक के लिए नियुक्त किया गया है। यह निगरानी समिति श्री अविनाश ठाकुर डिप्टी कलेक्टर के निर्देशन में कार्य संपादित करेंगे।
संबंधित खबरें
संभागायुक्त ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक
राजनांदगांव ,मई 2022। संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। संभागायुक्त श्री कावरे ने कहा कि जनसामान्य की समस्याओं का निराकरण संवेदनशीलता के साथ करें। राजस्व शिविर लगाकर नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के प्रकरणों का निराकरण करें। स्वास्थ्य केन्द्रों में दवाईयां उपलब्ध रहें। इसके साथ ही […]
कलेक्टर ने पेट्रोल पंप निर्माण हेतु चिन्हांकित स्थल का किया मुआयना
मुंगेली 16 जून 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने 15 जून को मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम लिलवाकापा में छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी वित्त एवं विकास निगम के तहत मिनी माता पेट्रोल पंप निर्माण हेतु चिन्हांकित स्थल का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने स्थल से संबंधित नक्शा खसरा का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश […]
जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रवाल ने आंकाक्षी ब्लॉक लखनपुर का किया निरीक्षण
अम्बिकापुर फरवरी 2025/sns/ जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, विनय कुमार अग्रवाल ने आंकाक्षी ब्लॉक लखनपुर अंतर्गत चल रहे कार्यो की प्रगति का निरीक्षण किया। आंकाक्षी ब्लॉक के तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, पेयजल, स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान केन्द्रित कर उनका विकास किया जा रहा है, जिससे लोगों का समग्र विकास हो सके। मुख्य कार्यपालन […]


