जगदलपुर, 04 अक्टूबर 2023/ राज्य शासन की समाज कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर निःशक्तजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। उक्त पुरस्कार उत्कृष्ट निःशक्त कर्मचारियों तथा निःशक्तजनों के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं एवं नियोक्ताओं को दिया जाना है। इस हेतु शासकीय-अशासकीय संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों एवं नियोजकों की पात्रता होगी। इस पुरस्कार हेतु निर्धारित आवेदन पत्र की छायाप्रति तथा मार्गदर्शिका कार्यालयीन समय 10.30 से 5.30 बजे तक कार्यालय उप संचालक, समाज कल्याण विभाग, जिला पंचायत भवन जगदलपुर में प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर 2023 निर्धारित है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत आवेदन 31 जुलाई तक
मुंगेली 30 जुलाई 2024/sns/- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत अधिसूचित फसलों जैसे सिंचित व असिंचित धान, सोयाबीन, अरहर, कोदो, कुटकी, रागी, मक्का, मूंग, उड़द एवं मूंगफली फसलों के बीमा के लिए आवेदन 31 जुलाई तक किया जा सकता है। उद्यान विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि इच्छुक अऋणी किसान अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, बैंक […]
मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल : जालबांधा उप तहसील कार्यालय प्रारंभ
कलेक्टर राजनांदगांव ने की नायब तहसीलदार की पदस्थापना रायपुर, 18 अप्रैल 2022/मुख्यमत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खैरागढ़ अंतर्गत जालबांधा में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही तहसील कार्यालय खैरागढ़ में पदस्थ/कार्यरत नायब तहसीलदार सुश्री रश्मि दुबे को आगामी आदेश पर्यन्त उप तहसील कार्यालय, जालबांधा में पदस्थ किया गया है। […]
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रामगढ़ में होगा समारोह का आयोजन
अम्बिकापुर, 25 सितम्बर 2024/sns/- विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकासखण्ड उदयपुर के रामगढ़ में विश्व पर्यटन दिवस समारोह ट्राइबल टूरिज़्म एवं विलेज टूरिज़्म का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा लोकसभा के सांसद श्री चिंतामणी महाराज होंगे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, […]