छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य किया कार्य विभाजन

मुंगेली 26 सितम्बर 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्य विभाजन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए पुनः कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। जिसमें अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र सिंह पाटले को प्रभारी अधिकारी परिवहन विभाग, श्रम विभाग, आबकारी विभाग, खनिज विभाग तथा खाद्य विभाग का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय को शिक्षा विभाग, शिक्षा समग्र, एस.एस.ए., आरएसएस, साक्षरता, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल की नस्तियां अपने माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत किया जाना तथा मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं लाईवलीहुड काॅलेज का दायित्व सौंपा है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *