अम्बिकापुर 15 सितंबर 2023/ छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर श्री कुंदन कुमार को पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर कार्यालय के अधीनस्थ 45 लिपिकों का समयमान वेतनमान स्वीकृत किए जाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर श्री कुंदन ने सभी को इस हेतु शुभकामनाएं दीं तथा कार्य के प्रति ईमानदार रहते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने प्रोत्साहित किया। संघ के पदाधिकारियों ने इसी प्रकार अन्य लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण कर समयमान वेतनमान आदेश जारी किए जाने की मांग रखी। संघ के प्रांतीय संरक्षक श्री कौशलेंद्र पांडेय ने कलेक्टर श्री कुंदन के समक्ष परामर्शदात्री समिति की बैठक आहूत करवाए जाने की मांग रखी ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण समय पर किया जा सके, कलेक्टर ने जल्द बैठक आयोजित कराए जाने आश्वस्त किया। इस दौरान संघ के प्रांतीय महामंत्री श्री प्रमोद कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष श्री दुर्गेश सिन्हा, संरक्षक सुधीर कुमार सिन्हा तथा दिलीप सिन्हा, सदस्य हर्षा प्रजापति, हेमवंती, प्रिया सिंह तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
विकास प्रदर्शनी में मिली योजनाओं की जानकारी से युवा उत्साहित
मुंगेली / दिसम्बर 2021// जनसंपर्क विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार की विगत 03 वर्षो की उपलब्धियों, योजनाओं, कार्यक्रमों और नितियों पर आधारित दो दिवसीय छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का आयोजन कल 17 दिसम्बर से ग्राम लालपुर धाम के मेला स्थल में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आज 18 दिसम्बर को बाबा गुरू घासीदास जयंती के […]
कोविड-19 से बचाव हेतु दिशा निर्देशों का करें पालन मास्क पहने, सुरक्षित रहे मास्क नहीं पहनने वालों पर प्रशासन सख्त-चौक चौराहों पर चेकिंग जारी
सुकमा / जनवरी 2022/ वैश्विक महामारी कोविड-19 की तीसरी लहर के फैलाव के मद्देनजर जरूरी है कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन आवश्यक रूप से किया जाए। इसके साथ ही समय समय पर जिला प्रशासन द्वारा निर्देशों का पालन करना भी आवश्यक है। घर से बाहर निकलते समय अनिवार्य रूप से मास्क का […]
अहिवारा में 77.99 लाख रुपए की लागत से होगा सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य
दुर्ग, सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत विधायक श्री गुरू रूद्र कुमार की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र अहिवारा अंतर्गत 14 निर्माण कार्याे के लिए 77 लाख 99 हजार 847 रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र […]