कोरबा, सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कैलेण्डर वर्ष 2023 के लिए जिले में 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। गौरतलब है कि पूर्व में जिले में दीपावली के दूसरे दिन (गोवर्धन पूजा) 13 नवंबर 2023 दिन सोमवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 13 नवंबर गोवर्धन पूजा के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किए जाने के कारण उक्त दिवस के स्थानीय अवकाश को निरस्त किया है। इस हेतु कलेक्टर ने अब जिले में दीपावली के दूसरे दिन 13 नवंबर 2023 (गोवर्धन पूजा) के स्थानीय अवकाश के स्थान पर 15 नवंबर 2023 दिन बुधवार (भाई दूज) के ऐच्छिक अवकाश को स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर धर्मेश साहू ने त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में बैठक ली
सारंगढ़ बिलाईगढ़ नवंबर 2024/sns/ स्थानीय निर्वाचन अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जनपद और नगरीय निकाय के प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से नगरीय निकाय के परिसीमन में दावा आपत्ति व मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्राप्त […]
नेपियर रूट्स का विक्रय कर समूह की महिलाओं ने कमाये 1 लाख 50 हजार रूपए
समूह की महिलाओं ने व्यापक पैमाने पर नेपियर घास लगाया तो आमदनी के लिए बनी एक नई राह जिले में तेजी से चारागाह किये जा रहे विकसितराजनांदगांव, अगस्त 2022। जब विकास की रोशनी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचती है, तब सफलता के नए आयाम खुलने लगते हैं। इसकी एक बानगी है मोहला विकासखंड के जय […]
जन-जन को मिल रहा योजनाओं का लाभ यही है, सुशासन तिहार श्री तोखन साहू
बिलासपुर, 22 मई 2025/sns/- केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू आज सुशासन तिहार के अंतर्गत तखतपुर ब्लॉक के नेवरा में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने नेवरा में सांस्कृतिक मंच […]