दुर्ग, 06 सितम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण क्रेडा ऊर्जा विभाग छ.ग. शासन द्वारा अपारम्परिक ऊर्जा स्त्रोतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊर्जा के वैल्पिक स्त्रोतों पर बहुत ही तेज गति से सौर ऊर्जा के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किये जा रहे है। सदस्य क्रेडा रायपुर श्री विजय साहू, क्रेडा के अधिकारियों एवं नगर निगम मिलाई के अधिकारियों द्वारा 06 सितम्बर 2023 को सौर संयंत्र (ऑन ग्रिड) हेतु प्रस्तावित स्थल 77 एम.एल.डी., 66 एम.एल.डी. एवं महापौर भवन नगर निगम सुपेला भिलाई का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 77 एम.एल.डी., 66 एम.एल.डी. प्लाट में 100-100 किलोवॉट एवं महापौर भवन नगर निगम सुपेला भिलाई में 50 किलोवॉट क्षमता के सोलर पॉवर प्लांट (ऑन ग्रिड) संयंत्र स्थापना कार्य हेतु प्रस्तावित किया गया है। क्रेडा विभाग द्वारा स्थल सर्वे उपरांत कुल 250 किलोवॉट क्षमता के ऑन ग्रिड सोलर पावर प्लांट की स्थापना की जा सकती है, जिससे प्रतिदिन लगभग 1000 यूनिट की विद्युत बचत हो सकती है। सौर संयंत्र (ऑन ग्रिड) हेतु प्रस्तावित स्थल के निरीक्षण के दौरान श्री धर्मराज शर्मा, केडा विभाग के अधिकारी श्री हरीश श्रीवास्तव, सुश्री यामिनी देवांगन एवं नगर निगम के अधिकारी श्री ब्रिजेश श्रीवास्तव, श्री अर्पित बंजारे तथा श्री प्रदीप शाल, श्री साकेत कुशवाहा, श्री पंकज शर्मा, श्री परमजीत, श्री अभिषेक वर्मा, श्री गौरव राय, श्री योगेन्द्र साहू, श्री प्रतीक भण्डाकर एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
जनदर्शन में पहुंचे लखनपुर के पंडित दास आए तो थे असाक्षर, पर जनदर्शन से लौटे अपना नाम लिखना सीखकर
अम्बिकापुर 17 जुलाई 2024/sns/- कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भोसकर की अध्यक्षता में प्रति मंगलवार समयसीमा के बैठक के बाद कलेक्टर जनदर्शन आयोजित किया जाता है। कलेक्टर जनदर्शन में फरियादी अपने आवेदन लेकर पहुंचते हैं जिनके निराकरण के लिए कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है। आज मंगलवार को हमेशा की तरह जनदर्शन चल […]
ग्राम स्तर पर जनसंवाद के लिए शिविर लगाने के निर्देश
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 1 अप्रैल 2022/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने आज पुलिस नियंत्रण कक्ष में राजस्व और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। बैठक में ग्राम स्तर पर चल रहे विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने ग्राम स्तर पर ग्रामीणों से जनसंवाद के लिए शिविर का आयोजन […]
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने बस्तर की आराध्य देवी माँ दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
रायपुर, 30 जनवरी 2025। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने अपने एक दिवसीय दन्तेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।