रायपुर, अगस्त 2023/ छत्तीसगढ़ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 5 विद्यार्थी पर्वतारोही अभियान प्रशिक्षण हेतु हिमांचल प्रदेश के मनाली के लिए रवाना हुए। यह विद्यार्थी मनाली में एक सितम्बर से 26 सितम्बर तक बेसिक पर्वतारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। पर्वतारोहण प्रशिक्षण के लिए रवाना होने वाले छात्रों में कांकेर जिले के अंतागढ़ विद्यालय के किर्तन पदमाकर और हिमालय, नारायणपुर जिले के ओरछा विद्यालय के मासो राम, सूरजपुर जिले के शिवप्रसाद नगर विद्यालय के विकास पैकरा और राजनांदगांव जिले के पेण्ड्री विद्यालय के छात्र सुरेन्द्र शामिल हैं। भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देश अनुसार विद्यार्थियों के साथ संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को भी भेजा गया है।
संबंधित खबरें
महिलाओं की आय बढ़ाने गेरसा गोठान में जल्द शुरू होंगे कई आजीविका गतिविधियां
अम्बिकापुर 6 अप्रैल 2022/ सीतापुर जनपद के गेरसा गोठान में समूह की महिलाओं के आय बढ़ाने शीघ्र कई आजीविकामूलक गतिविधियां शुरू होंगे। इनमे मुर्गी पालन, बटेर पालन, तेल मशीन, कोसा धागाकरण आदि शामिल है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बुधवार को गोठान पहुंच दिवस के अवसर पर सीमावर्ती गोठानगेरसा पहुंचे। उन्होंने भरी दोपहरी में […]
कलेक्टर ने जनदर्शन में आमजनों की शिकायतें एवं समस्या को सुनाजन दर्शन में आज कुल 79 आवेदन हुए प्राप्त
जांजगीर-चांपा दिसम्बर 2024/sns/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश […]