विभिन्न गतिविधियों की बच्चों ने ली जानकारी
बिलासपुर, 23 अगस्त 2023/कोटा ब्लॉक के इंटेलिजेंट पब्लिक स्कूल रतनपुर के स्कूली बच्चों ने आज महात्मा गांधी औद्योगिक ग्रामीण पार्क (रीपा) रानीगांव का अवलोकन किया। बच्चों ने उत्सुकता के साथ रीपा केंद्र में संचालित बैग निर्माण इकाई, प्राकृतिक पेंट निर्माण इकाई सहित विभिन्न इकाईयों को देखा। इस दौरान पशुधन विकास विभाग के प्रशिक्षक ज्ञानू प्रधान द्वारा रीपा केंद्र की गतिविधियों के संबंध में बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चे रीपा केंद्र में गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की प्रक्रिया से भी अवगत हुए। उन्होंने कार्यरत महिला समूह सेे गोबर पेंट से संबंधित कामकाज का अनुभव भी सुना। बच्चों ने सरकार के इस अभिनव पहल की सराहना की।