अम्बिकापुर 11 अगस्त 2023/ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरुकता फैलाने हेतु आयोजित गतिविधियों के तहत शुक्रवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बिकापुर में कार्यक्रम के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को मतदान की महत्ता एवं जानकारी देते हुए उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान ऐसे युवा जिनकी उम्र 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण होने वाली है, अथवा हो चुकी है और जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है, उनका वोटर हेल्प लाईन एप द्वारा फार्म 06 भरवाया गया। इसके साथ ही शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु छात्राओं द्वारा रैली, मानव श्रृंखला नारे आदि गतिविधियां करवायी गई। इस अवसर पर छात्रों में वोटिंग ई.व्ही.एम. मशीन के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने एवं किसी भी प्रकार के संशय को समाप्त करने हेतु ई.व्ही.एम. मशीन की प्रदर्शनी लगाकर मॉक पोल करवाया गया।
संबंधित खबरें
कलेक्टर जनदर्शन में विभागीय योजनाओं से सम्बंधित मांगों और समस्याओं के लिए आमजनों ने दी आवेदन
जगदलपुर , 29 मार्च 2025/ sms/- कलेक्टर श्री हरिस एस के द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में जनदर्शन आयोजित किया गया। जिसमें विभागीय योजनाओं से सम्बंधित मांगों और समस्याओं के लिए आमजनों ने आवेदन दी। इस पर कलेक्टर ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान […]
छात्रावास में भोजन एवं स्वल्पाहार व्यवस्था हेतु 29 अप्रैल तक निविदा आमंत्रित
रायगढ़, 20 अप्रैल 2022/ क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र रायगढ़ के छात्रावास में भोजन एवं स्वल्पाहार व्यवस्था करने हेतु फर्म/केटरर्स/समिति/स्व-सहायता समूह से वर्ष 2022-2023 एवं 2023-2024 के लिए 29 अप्रैल 2022 शाम 5 बजे तक मोहर बंद निविदा आमंत्रित किया गया है। निविदा 29 अप्रैल को ही शाम 4 बजे खोली जाएगी। निविदा […]
कलेक्टर ने धान संग्रहण केन्द्र अरसनारा का किया निरीक्षण
दुर्ग, जनवरी 2025/sns/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज अरसनारा के धान संग्रहण केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अरसनारा में स्थित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक एवं किसानों से चर्चा की। संग्रहक केंद्र में अब तक 6887 मेट्रिक टन भण्डारण हुआ है। बेेमेतरा, कवर्धा, खैरागढ़ जिलों की समितियों से भी धान लाया […]