दुर्ग, 03 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक नगर कोहका, वार्ड क्र. 08 भिलाई, तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी स्व. बिन्देश्वरी प्रसाद चौबे की विगत 07 जून 2021 को तालाब में फिसल कर गिरने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार ग्राम अण्डा, तहसील व जिला दुर्ग निवासी स्व. श्रीमती भोज बाई साहू उर्फ कमलेश्वरी बाई साहू की विगत 19 जून 2022 को सर्प काटने पर परिजनों द्वारा ईलाज हेतु शास. अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया, जहॉ ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। ग्राम कोलिहापुरी वार्ड क्र. 04 तहसील व जिला दुर्ग निवासी स्व. श्रीमती कलेन्द्री निषाद की भी विगत 24 अक्टूबर 2022 को दिया जलाते वक्त साड़ी में आग लगने के कारण आग में झुलस जाने पर ईलाज हेतु शास.अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया, जहॉ ईलाज के दौरान 28 अक्टूबर 2022 को उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप मृतक बिन्देश्वरी प्रसाद चौबे की पत्नि श्रीमती नमिता देवी चौबे, मृतिका श्रीमती भोज बाई साहू उर्फ कमलेश्वरी बाई साहू के पति श्री भूपत राम साहू एवं श्रीमती कलेन्द्री निषाद के पुत्र श्री महेश निषाद को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
संबंधित खबरें
विशेष सफाई अभियान 25 नवंबर से 01 दिसंबर तक
कचरा करने वालों पर किया जाए नियमानुसार कार्यवाहीजगदलपुर, 24 नवम्बर 2023/ कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई,कचरा प्रबंधन के कार्य को दुरुस्त करें, इसके लिए विशेष सफाई अभियान 25 नवंबर से 01 दिसंबर तक संचालित करें। कलेक्टर ने सफाई व्यवस्था को सतत निरीक्षण पर जोर देते […]
पीएम जनमन अंतर्गत 10 सितंबर तक पीवीटीजी क्षेत्रों में लगेंगे शिविर
कोरबा, 24 अगस्त 2024/sns/- पीएम जनमन अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जाना है। पीवीटीजी परिवारों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 10 सितम्बर 2024 तक शिविर का आयोजन कर वनाधिकार पत्र, बैंक खाता, आयुष्मान, पीएम किसान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, […]