छत्तीसगढ़

मृतकों के परिजनों को मिली 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

दुर्ग, 03 अगस्त 2023/ कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने दुर्घटना में मृतक के परिजन को 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक नगर कोहका, वार्ड क्र. 08 भिलाई, तहसील एवं जिला दुर्ग निवासी स्व. बिन्देश्वरी प्रसाद चौबे की विगत 07 जून 2021 को तालाब में फिसल कर गिरने से मृत्यु हो गयी थी। इसी प्रकार ग्राम अण्डा, तहसील व जिला दुर्ग निवासी स्व. श्रीमती भोज बाई साहू उर्फ कमलेश्वरी बाई साहू की विगत 19 जून 2022 को सर्प काटने पर परिजनों द्वारा ईलाज हेतु शास. अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया, जहॉ ईलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। ग्राम कोलिहापुरी वार्ड क्र. 04 तहसील व जिला दुर्ग निवासी स्व. श्रीमती कलेन्द्री निषाद की भी विगत 24 अक्टूबर 2022 को दिया जलाते वक्त साड़ी में आग लगने के कारण आग में झुलस जाने पर ईलाज हेतु शास.अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया, जहॉ ईलाज के दौरान 28 अक्टूबर 2022 को उनकी मृत्यु हो गई थी। इसके प्रतिकर के रूप में कलेक्टर द्वारा शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के अनुरूप मृतक बिन्देश्वरी प्रसाद चौबे की पत्नि श्रीमती नमिता देवी चौबे, मृतिका श्रीमती भोज बाई साहू उर्फ कमलेश्वरी बाई साहू के पति श्री भूपत राम साहू एवं श्रीमती कलेन्द्री निषाद के पुत्र श्री महेश निषाद को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *