गौरेला पेंड्रा मरवाही, जुलाई, 2023/ हरेली तिहार के अवसर पर आज गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत तरईगांव में जनपद अध्यक्ष सुश्री ममता पैकरा ने गेड़ी दौड़ से छत्तीसगढ़ीया ओलंपिक का शुभारंभ किया। उन्होंने ग्राम पंचायत तरईगांव के गौठान में खण्ड स्तरीय रोका-छेका एवम हरेली तिहार कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया।कार्यक्रम में पशुधन विभाग द्वारा पशुओं को होने वाली मौसमी बिमारी के बारे में जानकारी दी गई एवं दवाई वितरण किया गया। साथ ही खेती किसानी के औजार, हल, कुदारी फावड़ा आदि का पूजन किया गया। रीपा केंद्र पतरकोनी के महिला स्व सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गयी एवं बिहान के दीदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती सविता राठौर, श्री गणेश मार्को, सरपंच श्रीमती कैलाश बाई आर्मो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एच. एन. खोटेल, सहायक विकास विस्तार अधिकारीश्री डी. एस. दाउ सहित पशु चिकित्सा अधिकारी, कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी कर्मचारी, गौठान अध्यक्ष, राजीव गांधी युवा मितान क्लब के अध्यक्ष, सचिव, तरईगांव पंचायत सचिव श्री किशन राठौर एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
खेल पुरस्कारों के लिए 10 जुलाई तक कर सकेंगे ऑफलाईन आवेदन
नियमों के अंतर्गत पात्रता रखने वाले आवेदकों को पुरस्कार के लिए प्रावीण्यता के आधार पर किया जाएगा चयन रायगढ़, 4 जुलाई 2024/ sns/-छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अलंकरण से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले […]
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही
दुर्ग, सितंबर 2022/ कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग दुर्ग द्वारा अवैध शराब धारण, विक्रय एवं परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर आज सूरज मनहरे आ. रतीराम मनहरे, उम्र दृ 32 वर्ष जाति-सतनामी, निवासी-ग्राम गोता, थाना नंदनी नगर, जिला- दुर्ग के कब्जे से 42 नग पाव देशी मदिरा […]
चक्रधर नगर पोल्ट्री फार्म को डिसइंफेक्ट कर सैनिटाइजेशन सर्टिफिकेट किया गया जारीसर्विलांस जोन 1 से 10 कि.मी. तक क्षेत्र में पूर्व से उपलब्ध पोल्ट्री उत्पाद की हो सकेगी बिक्री
सर्विलांस जोन 1 से 10 किमी क्षेत्र सीमा क्षेत्र के अंदर और बाहर से पोल्ट्री उत्पाद की आवाजाही और परिवहन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंधइंफेक्टेड जोन 0 से 1 किमी में पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पूर्णत: रहेगी प्रतिबंधितसर्विलांस जोन से हर 15 दिन में जांच के लिए भेजे जाएंगे सैंपलरायगढ़ फरवरी 2025/sns/ चक्रधर नगर शासकीय पोल्ट्री […]