बलौदाबाजार, जून 2023/ संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन की सँयुक्त तत्वावधान में आगामी 10 जून शनिवार को शाम 7.30 बजे से जिला मुख्यालय स्थित गार्डन चौक में कबीर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देश के प्रख्यात गायक पद्मश्री डॉ भारती बंधु संत कबीरदास जी के जीवनी पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देंगे। उक्त कार्यक्रम का आयोजन संत कबीरदास साहेब जी के 625 वीं जयंती के उपलक्ष्य में कबीर सद्भावना यात्रा के तहत किया जा रहा है। कलेक्टर चंदन कुमार ने सभी जिला वासियों एवं नगरवासियों को सादर आमंत्रित करतें हुए कहा है की आप सभी इस कार्यक्रम में सपरिवार अवश्य आएं एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं। इसके साथ ही कलेक्टर श्री कुमार ने आज बैठककर सम्बंधित अधिकारियों को कार्यक्रम तैयारी के सम्बंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिए है।
संबंधित खबरें
गौठान से प्रगति के पथ पर अग्रसर समूह की महिलाएं
— प्रगति स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आजीविका गतिविधियों से कमाए 7 लाख 16 हजार रूपएजांजगीर-चांपा। शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना स्व सहायता समूह की महिलाओं के सपनों को साकार कर रही है। पुटीडीह की गौठान में योजना से समूह की महिलाएं लाखों रूपए कमा रही हैं और अपनी कार्यकुशलता से बेहतर आर्थिक […]
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना: पात्र-अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी 24 दिसंबर तक ली जाएगी दावा-आपत्ति
कोरबा / दिसंबर 2021/राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों के प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर लिया गया है। सभी जनपद पंचायतों से प्राप्त आवेदनों का तहसीलदार द्वारा सत्यापन के पश्चात पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की ग्रामवार सूची जारी कर दी गई है। पात्र-अपात्र हितग्राहियों की सूची संबंधित ग्राम पंचायतों से […]
‘‘रखबो मुंगेली के मान, करबो सब्बो झन मतदान’’ स्लोगन के साथ मतदाताओं को किया गया जागरूक
सायकल रैली के माध्यम से शहर के मतदाताओं को मतदान करने किया गया प्रेरित ‘‘शत-प्रतिशत मतदान, मुंगेली जिले का अभिमान’’ का दिया गया संदेश मुंगेली, अप्रैल 2024// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन में शतप्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने आज सायकल रैली का आयोजन किया गया। […]