मुंगेली, जून 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कार्यालय में पदस्थ प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य पूर्व में जारी कार्यबंटन आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे को सांख्य लिपिक, विभागीय जांच, ज्युडिशियल क्लर्क, जेल, वरिष्ठ लिपिक शाखा, सोलेशियम फंड, जिला न्यायालय संबंधित पत्राचार, जिला शहरी विकास अभिकरण, सहायक अधीक्षक (सा)/सहायक अधीक्षक (रा) शाखा, माननीय उच्च न्यायालय, जिला न्यायालय एवं अन्य न्यायालयों से प्राप्त याचिकाओं में प्रभारी अधिकारी नियुक्ति संबंधी कार्य का प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी तरह संयुक्त कलेक्टर श्री पुजारी को जनगणना, महिला थाना, जनसूचना अधिकारी एवं सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत स्वतः प्रेरित सूचनाओं के प्रकटीकरण हेतु उत्तरदायी अधिकारी, राजस्व आंकिक, तकाबी, राजस्व मोहर्रिर, धर्मस्व, ब्रिक्स का प्रभारी अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर श्री प्रवीण तिवारी को उप जिला निर्वाचन अधिकारी (सामान्य तथा स्थानीय निर्वाचन) का प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
संबंधित खबरें
जिले में पोला, महानवमी एवं गोवर्धन पूजा के दिन स्थानीय अवकाश घोषित
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 05 जनवरी 2024/कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 30 मार्च 1999 में विहित शाक्तियों का प्रयोग करते हुए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिये वर्ष 2024 में तीन पर्वों-त्यौहारों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जारी आदेश के अनुसार में 2 सितंबर सोमवार को पोला, 11 अक्टूबर शुक्रवार […]
पैरालीगल वालिंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
रायगढ़, 08 अगस्त 2024/sns/- प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में समस्त थानों, लीगल एड क्लिनिक तथा सखी वन स्टॉप सेन्टर में कार्यरत पैरालीगल वालिंटियर्स के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा संचालित स्टेट प्लॉन अॅाफ एक्शन कैलेंडर 2024 के तहत 5 अगस्त को जिला न्यायालय […]
मुख्यमंत्री 173 करोड़ 28 लाख से अधिक राशि की देंगे सौगात
89 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजनजगदलपुर, अक्टूबर 2022/ विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने शुक्रवार 7 अक्टूबर को बस्तर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जिलावासियों को 173 करोड़ रुपए से अधिक के 89 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल जगदलपुर के सिरहासार चैक में आयोजित कार्यक्रम में […]