मुंगेली 22 मई 2023// पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत जिले के 92 हजार 159 किसानों के खाते में 60 करोड़ 35 लाख 03 हजार रूपए की राशि की अंतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित ‘‘भरोसे का सम्मेलन’’ कार्यक्रम में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2022 में देय आदान सहायता राशि की प्रथम किश्त प्रदेश के 23 लाख 85 हजार 240 किसानों के बैंक खाते में 1775 करोड़ 55 लाख 27 हजार रूपए अंतरण किया। इनमें जिले के 92 हजार 159 किसान भी शामिल हैं। जिनके खाते में 60 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में हुआ। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे। साथ ही योजना के हितग्राही भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की रिक्त पदों की भर्ती हेतु साक्षात्कार 26 से 29 मई तक
जशपुरनगर , मई 2022/ कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे के प्रसाद की दिशा निर्देश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की रिक्त पदों की भर्ती की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार माध्यम से शैक्षणिक योग्यता के कुल […]
राशनकार्डधारी हितग्राहियों का उचित मूल्य दुकान में ई-पास मशीन के माध्यम से होगा ई-केवायसी
31 दिसम्बर 2023 तक अनिवार्य रूप से ई-केवायसी करने का आग्रहजगदलपुर 05 दिसम्बर 2023/ भारत सरकार के निर्देशानुसार वन नेशन वन राशनकार्ड योजनांतर्गत राज्य के सभी राशनकार्डधारी हितग्राहियों का ई-केवायसी उचित मूल्य दुकानों में ई-पास मशीन के जरिये कराया जा रहा है। इस हेतु अंतिम समय-सीमा 31 दिसम्बर 2023 तक निर्धारित है। जिले में राशनकार्डों […]
राज्य में सिंगल यूज प्लॉस्टिक के विलोपन हेतु जनजागरूकता पर जोर
सभी शासकीय कार्यालयों को सिंगल यूज प्लॉस्टिक से मुक्त करने निर्देशरायपुर, अक्टूबर 2022/ राज्य में सिंगल यूज प्लॉस्टिक के विलोपन अथवा उसके उपयोग को समाप्त करने हेतु जनजागरूकता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इस तारतम्य में विगत दिनों मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन की अध्यक्षता में गठित टास्क फोर्स की आयोजित प्रथम बैठक […]