मुंगेली 18 मई 2023// आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राहुल देव ने कृषि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र चातरखार में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मतगणना स्थल, राजनीतिक दलों के लिए आवागमन, आगमन-बर्हिगमन, बेरिकेटिंग, पार्किंग आदि के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री डी. एस. राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रिया गोयल, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो और जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
भाजयुमो ने किया नवमतदाता लिंक का पोस्टर विमोचन, नव मतदाता सम्मेलन भी होगा
प्रदेश के 3 लाख से ज्यादा नवयुवकों से प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सीधा संवाद : रवि भगत नमो एप में मिलेगी मोदी सरकार के 10 वर्षों की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने सोमवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि […]
राज्य स्तरीय महापंचायत कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल एवं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया हितग्राहियों को राशि अंतरण
भारत सरकार पंचायती राज मंत्रालय की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत बस्तर एवं सरगुजा संभाग की अनुसूचित क्षेत्रों की 600 पंचायतों में कंप्यूटर हेतु राशि 3 करोड़ रुपये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राहियों को आवास निर्माण हेतु किश्त की राशि का हस्तांतरण जिसमें कुल 15,714 हितग्राहियों को कुल राशि 49 करोड़ 21 […]
52 शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार-2023
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने चयनित शिक्षकों के नामों की घोषणा की राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 के लिए चयनित शिक्षकों में नारायणपुर जिले की शिक्षक एलबी श्रीमती कविता हिरवानी और व्याख्याता एलबी श्रीमती लता मानिकपुरी, जांजगीर-चांपा जिले के व्याख्याता एलबी श्री दिनेश कुमार चतुर्वेदी और सहायक शिक्षक एलबी श्री कामता प्रसाद […]