बिलासपुर, 1 मई 2023/महानदी जल विवाद अधिकरण की टीम ने आज जिले के अरपा भैंसाझार वृहद बैराज परियोजना का निरीक्षण किया। अधिकरण के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ और ओड़िशा राज्य के विधिक एवं तकनीकी अधिकारियों के साथ अरपा नदी और बैराज का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी ली। इस टीम में न्यायाधीश श्री रवि रंजन, न्यायाधीश श्रीमती इंदरमीत कौर कोचर एवं अन्य सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी, कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता श्री इंद्रजीत उइके भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी के जल को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन किया गया है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से
ग्रामीण हो रहे लाभान्वित
ग्रामीणों को आवश्यक चिकित्सा परामर्श, दवाई की सुविधा अपने गांव में ही मिल रही कलेक्टर ने बीपी, जिला पंचायत सीईओ ने कराया शुगर की जांचराजनांदगांव, नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की दूरदर्शिता से शुरू की गई मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। अपने ही गांव के हाट बाजार […]
कलेक्टर श्री बंसल ने आशा दिव्यांग आश्रम में किया फिजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभ
समाचारकलेक्टर श्री बंसल ने आशा दिव्यांग आश्रम में किया फिजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभजगदलपुर, 11 मार्च 2022/ कलेक्टर श्री रजत बंसल पल्लीगांव स्थित आशा दिव्यांग केन्द्र में स्थापित फिजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभ किया। उन्होंने विश्व श्रवण दिव्यांग दिवस के अवसर पर श्रवणबाधित बालक हेमसागर को श्रवण यंत्र भेंट किया। यहां दिव्यांग बच्चों से भेंट करने के […]
मुख्यमंत्री 7 जुलाई को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करेंगे 10 करोड़ 84 लाख रूपए का भुगतान
गोधन न्याय योजना में अब तक 283 करोड़ 10 लाख रूपए का हो चुका है भुगतान गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हो चुकी 72.19 करोड़ की आय गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर की खरीदी की जा […]