गौरेला पेंड्रा मरवाही, अप्रैल 2023/ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को ध्यान में रखते हुए मतदान दल गठन करने हेतु साफ्टवेयर में कर्मचारियों का डेटा प्रविष्टि करने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों और कम्प्यूटर ऑपरेटरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) पेण्ड्रा के सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आनंद रूप तिवारी और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से साफ्टवेयर वर्जन 3.6 में कर्मचारियों की विस्तृत जानकारी एन्ट्री करने से संबंध में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान यूजर आईडी एवं पासवर्ड भरने, भरे गए प्रविष्ट का सत्यापन, अधिकारी-कर्मचारी का नाम, वेतनमान, जन्मतिथि, सर्विस बुक, बैंक खाता नंबर, वोटर आईडी, मोबाइल नंबर आदि की जानकारी भरने और फाइनलाइजेशन करने के बारे में बताया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरना है। यह जानकारी अनंतिम होगा, चुनाव से पहले अपडेट करने का विकल्प होगा। उन्होंने डाटाबेस में सभी कर्मचारियों, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों एवं स्थानांतरित होने वाले कर्मचारियों, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के कर्मचारियों, महिला कर्मचारियें एवं केंद्रीय सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों का भी डेटाबेस तैयार करना है। उन्होने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जरूरत पड़ने पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों की भी आवश्यकता पड़ सकता है। उन्होने कहा कि डाटाबेस तैयार करने में कर्मचारियों का नाम वर्तमान मतदाता सूची में दर्ज होना चाहिए। डेटाबेस तैयार करने के लिए सभी डीडीओ को आईडी पासवर्ड दिया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का किया शुभारंभ
राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने राज्य शासन के 3 वर्ष पूरा होने पर आज कलेक्टोरेट में जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा उपस्थित थे। प्रदर्शनी में जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। श्रीमती हेमा देशमुख […]
हमारा संकल्प 2047 तक बनाएंगे विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय
अमृतकाल : छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 तैयार करने युवा, कृषक, महिला एवं प्रबुद्धजनों से किया गया संवादरायपुर, 17 जुलाई 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए विजन डॉक्यूमेंट सभी की भागीदारी से तैयार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को […]
खेतों में वर्षा की स्थिति का नजरी आंकलन तत्काल प्रारंभ करें- श्री जैन सरगुजा संभाग में वर्षा की स्थिति के संबंध में मुख्य सचिव ने ली बैठक
अम्बिकापुर, अगस्त 2022/ मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अल्पवर्षा प्रभावित जिलों में वर्षा की आंकलन व राहत कार्य की समीक्षा की। बैठक में कमिश्नर व कलेक्टर तथा सम्बंधित विभाग के अधिकारी जुड़े थे।श्री जैन ने सभी जिलों में वर्षा की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। […]