गौरेला पेंड्रा मरवाही, 13 अप्रैल 2023/ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने आज गौरेला विकासखंड के पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ में चल रहे विकास कार्योंं का अवलोकन किया। उन्होने यहां बन रहे बैगा कुटीर को जल्द पूर्ण करने के साथ ही पर्यटन स्थल तक पहुंच मार्ग का निर्माण भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर ने विगत 22 फरवरी को कलेक्ट्रेट के अरपा सभाकक्ष में आयोजित जिला पर्यटन समिति की बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ के विकास के लिए आवश्यक निर्देश दिए थे। उन्होने पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते राजमेरगढ़ में पर्यटन विकास कार्यों के लिए ड्राइंग, डिजाइन, लेआउट तैयार कर व्यवस्थित विकास पर जोर दिया है। इसके लिए अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग निर्माण एजेंसी तय करके वहां बैगा कुटीर, पगोड़ा, रेलिंग, बोर, पाइपलाइन, सीसी रोड, शौचालय, फेंसिंग, गार्डनिंग, हाई मास्ट सोलर लाइट आदि के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, जनपद सीईओ गौरेला डॉ संजय शर्मा, स्थानीय पर्यटन समिति के पदाधिकारी सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
गौठानों के उत्पादों के मार्केटिंग की बेहतर व्यवस्था करें: मंत्री श्री रविन्द्र चौबे
रायपुर फरवरी 2022/ राज्य के गौठानों में गोबर से विद्युत उत्पादन प्रोजेक्ट लगाने के लिए अब तक 5 युवा उद्यमियों ने एमओयू किया है। उद्यमियों द्वारा गौठानों में इसके लिए 10-10 करोड़ रूपए का निवेश प्रस्तावित है। विद्युत उत्पादन के लिए गौठानों में क्रय किए जाने वाले गोबर का उपयोग उद्यमियों द्वारा प्राथमिकता से किया […]
जिले में 356.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज
रायगढ़, 25 जुलाई 2024/sns/- चालू वर्षा मौसम में रायगढ़ जिले में 24 जुलाई तक 356.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 18 मिली मीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले के रायगढ़ तहसील में 401 मिली मीटर, पुसौर में 401.2, खरसिया […]
प्रसार भारती ने लॉन्च किया ओटीटी ऐप-‘वेव्स’देख सकेंगे दूर दर्शन के लोकप्रिय कन्टेन्ट-रामायण, महाभारत, चाणक्य,
रायगढ़, 13 सितम्बर 2025/sns/- भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने बदलते समय के साथ खुद को भी बहुत बदला है। OTT के युग में प्रसार भारती की नई पहल है WAVES OTT। ये ऐप मोबाईल फोन और स्मार्ट TV दोनों में ही चलाई जा सकती है। इसमें न केवल अन्य OTT प्लेटफार्म्स की […]