मुंगेली 10 अप्रैल 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो ने एसडीएम कार्यालय में आज पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने पर्यवेक्षकों को निर्धारित समय-सीमा में सर्वेक्षण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पर्यवेक्षक अपने अधीनस्थ प्रगणकों को लक्ष्य निर्धारित कर सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाएं। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में लक्ष्य अनुसार प्रगति नहीं आने पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली के सीईओ, ब्लॉक नोडल-टेक्निकल नोडल अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
बेटी बचाव बेटी बढ़ाओं एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान- नशा के खिलाफ जन जागरूकता अभियान- चाईल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098
दुर्ग, 23 अप्रैल 2025/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ एवं बाल विवाह के रोकथाम एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम व रैलियों का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत पाटन विकासखण्ड के ग्राम छाटा और […]
जिले में वर्ष 2023 के लिए स्थानीय अवकाश की तिथि घोषित
कलेक्टर श्री संजीव झा ने जारी किए आदेशकोरबा, जनवरी 2023/वर्ष 2023 में जिले में रहने वाले स्थानीय अवकाश की घोषणा कर दी गई है। कलेक्टर श्री संजीव झा ने इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिए है। इस वर्ष जिले में तीन दिन स्थानीय अवकाश रहेगा। 19 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को गणेश […]
खरीफ 2022 के लिए रासायनिक उर्वरकों के प्रबंध की तैयारी शुरू
रायपुर, फरवरी 2022/ अगामी खरीफ सीजन 2022 के लिए रासायनिक उर्वरकों के इंतजाम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कृषि विभाग ने मार्कफेड को खरीफ 2022 के लिए अभी से 3.20 लाख मीटरिक टन रासायनिक उर्वरकों के अग्रिम क्रय की सहमति दे दी है। संयुक्त सचिव कृषि श्री के.सी. पैकरा ने प्रबंध संचालक मार्कफेड […]