मुंगेली 22 मार्च 2023// वित्तीय वर्ष 2022-23 के अंतिम माह पूर्ण होने में मात्र कुछ ही दिवस शेष हैं। अतः 25 मार्च (दिन शनिवार), 26 मार्च (दिन रविवार) एवं 30 मार्च (दिन गुरूवार) रामनवमीं को भी दस्तावेज का पंजीयन कार्य किया जाएगा। कलेक्टर श्री राहुल देव ने जनसुविधा एवं शासकीय राजस्व संग्रहण की दृष्टि से उक्त अवकाश के दिनों में जिले के तीनों उप पंजीयक कार्यालय में नियमित पंजीयन कार्य किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
कुरूद में आयोजित शिव महापुराण कथा में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी सपरिवार हुए शामिल
कुरूद में आयोजित शिव महापुराण कथा में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी सपरिवार हुए शामिल। कथावाचक महाराज श्री प्रदीप मिश्रा जी का लिया आशीर्वाद, की सबके कल्याण की कामना।
सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठानों में किसानों द्वारा पैरादान को किया जा रहा प्रोत्साहित
राजनांदगांव, अक्टूबर 2022। जिले में खरीफ धान फसल की कटाई में कंबाईन हार्वेस्टर का बहुतायत में उपयोग होता है। हार्वेस्टर से कटाई उपरांत फसल अवशेष पैरा खेत में फैल जाता है। खेत में फैले हुए पैरा को किसान आमतौर पर समेटते नहीं है और खेत में जला देते है। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है और […]
सामान्य भविष्य निधि लेखा पर्ची 2023-24 वेबसाइट पर उपलब्ध
रायपुर, 8 जुलाई, 2024- प्रधान महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) रायपुर द्वारा राज्य के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों व अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के सामान्य भविष्य निधि के वित्तीय वर्ष 2023-24 का वार्षिक लेखा विवरण (GPF Annual Account Slips) का विवरण विभागीय वेबसाइट https://cag.gov.in/ae/chhattisgarh/en एवं राज्य शासन के वेबसाइट ई-कोष www.treasury.cg.nic.in में प्रकाशित किया गया […]