गौरेला पेंड्रा मरवाही, मार्च 2023/ राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आज साप्ताहिक बाजार करने गौरेला आए ग्रामीणों को मिली। जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों और योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगली बाजार गौरेला में छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित प्रचार सामग्री वितरित किया गया। प्रदर्शनी को लेकर ग्रामीणों के चहरे पर खुशी देखी गई। लोगों ने विभिन्न तरह के पुस्तिकाओं और पाम्पलेट्स का अवलोकन किया और अपने साथ लेकर भी गए। प्रचार सामग्री में मुख्य रूप से राज्य सरकार के न्याय के 4 साल, खुशहाली का नया दौर, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, हमर माटी-हमर कलेवा-हमर तिहार, भेंटमुलाकात, महतारी कैलेण्डर एवं शीट कैलेण्डर आदि शामिल है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा: श्रमवीरों के लिए अन्नपूर्णा दाल भात केन्द्र और बच्चों के लिए उत्कृष्ट शिक्षा योजना होगी प्रारंभ
रायपुर, 18 सितम्बर 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के मेहनतकश श्रमिकों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशभर में श्रमिकों को 5 रूपए में भरपेट भोजन मिल सके इसके लिए प्रदेश के सभी जिलों में अन्नपूर्णा दाल-भात केंद्र खोलने की […]
शांति संमिति की बैठक 09 अप्रैल को
जगदलपुर, 08 अप्रैल 2022/ गुड़ फ्राइडे पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहाद्रपूर्ण ढंग से बनाये जाने के लिए शांति समिति की बैठक शनिवार 09 अप्रैल 2022 को सुबह 10 बजे कलेक्टोरेट जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में सभी संबंधित को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
पेंशन राशि निकालनी हो या कोई और राशि से जुड़ा बैंकिंग काम, बैंक सखी ममता बनी हैं बुजुर्गों, दिव्यांगों का सहारा
बैंक सखी के रूप में 10 करोड़ रुपए से अधिक का किया अब तक ट्रांसेक्शन, बैंक खाते खुलवाकर शासकीय योजनाओं से जोड़ने का भी कर रहीं हैं कार्य बिहान से मिली बैंक सखी के काम की जानकारी, बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का सपना होगा अब पूरा- बैंक सखी ममता अम्बिकापुर 29 नवम्बर 2024/sns/ उदयपुर […]


