कोरबा, मार्च 2023/एकीकृत बाल विकास परियोजना पसान के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में रिक्त पदो में भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 27 मार्च 2023 तक आमंत्रित की गई है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पसान ने बताया कि आंगनबाडी केन्द्र में कार्यकर्ता के 05, मिनी कार्यकर्ता के 01 तथा सहायिका के 09 रिक्त पदो पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया गया था। मुल्यांकन समिति द्वारा प्राविधिक मुल्यांकन का परीक्षण पश्चात अनंतिम योग्यता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति मंगाया गया है। रिक्त पदों के लिए मंगाए गए आवेदनों पर दावा आपत्ति परियोजना कार्यालय पसान में कार्यालयीन समय में स्वीकार की जायेगी। समयावधि के उपरांत किसी भी दावा-आपत्ति स्वीकार नही की जायेगी।
संबंधित खबरें
कोविड टीकाकरण शिविर का आयोजन 10 फरवरी को
जगदलपुर, 09 फरवरी 2022/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन और उनकी टीम मिलिट्री हाॅस्पिटल जगदलपुर के सहयोग से मिलिट्री हाॅस्पिटल (पूरानी भट्टी रोड) में एक दिवसीय टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जाएगा। प्रभारी अधिकारी सैन्य अस्पताल (ईसीएचएस) कमांडर श्री संदीप मुरारका ने सभी पूर्व सैनिकों और उनके परिवार के सदस्यों को 10 फरवरी 2022 को […]
राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की बैठक सम्पन्न
रायपुर, 09 अगस्त 2024/sns/- मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की शासी परिषद की सातवी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जलग्रहण क्षेत्र विकास कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन के संबंध […]
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तीसरे दिन आज 01 लाख 24 हजार 345 क्विंटल धान की खरीदी
मुंगेली / दिसम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से प्रारंभ हो गया है। धान खरीदी कार्य प्रारंभ होने से धान खरीदी केंद्रों में किसानों में उत्साह देखा गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के द्वारा धान उपार्जन […]