अम्बिकापुर 28 फरवरी 2023/सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग अम्बिकापुर ने बताया है कि राजीव गांधी प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2022-24 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/student-Admission-detail पर 29 मार्च 2023 तक कर सकते है। राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत इस योजना के द्वारा प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित एवं प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करायी जाती है। ऑनलाईन आवेदन एवं अन्य जानकारी हेतु विभागीय वेबसाईड www.tribal.cg.gov.in कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, अम्बिकापुर प्रशासकीय अधिकारी प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर एवं सर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त मण्डल संयोजकों से प्राप्त कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी नागरिकों की समस्याएं
आज 42 आवेदन प्रस्तुत हुएरायपुर, अक्टूबर 2022/ कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज यहां अपने चेंबर में कलेक्टर जनचौपाल के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने जनचौपाल के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो के दूर-दराज से आए नागरिकों, ग्रामीणजनों, महिलाओं की समस्याओं और शिकायतों को सुना और उनके त्वरित निराकरण करने […]
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री मनोज सिंह मण्डावी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें दी श्रद्धांजलि
रायपुर, 28 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज विधानसभा के उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री मनोज सिंह मण्डावी के श्रद्धांजलि और शांति-भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांकेर जिले के नाथियानवागांव पहुंचे। उन्होंने वहां माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री मनोज सिंह मण्डावी की समाधि पर […]
जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
बिलासपुर, 05 सितम्बर 2024/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने संघ की मांग पर जिला न्यायालय परिसर में नये सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री दाऊराम […]