मुंगेली 21 फरवरी 2023// जिला प्रशासन द्वारा संचालित काॅल सेंटर में आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 04 जून से अब तक 1867 लोगों द्वारा काॅल सेंटर में अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित प्रकरण दर्ज कराई गई है। इनमें से 1772 प्रकरणों का निराकरण कर संबंधितों को राहत पहुंचाई गई है। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नम्रता आनंद डोंगरे ने आज काॅल सेंटर का निरीक्षण किया और शेष लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। बता दें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिले में कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में कॉल सेंटर का संचालन किया जा रहा है, जिसमें आमजनों की राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पेयजल, राजस्व, बिजली, शौचालय, मनरेगा मजदूरी भुगतान सहित शासन के हितग्राहीमूलक योजना से संबंधित समस्याओं का घर बैठे समाधान हो रहा है। आमजन कॉल सेंटर के सम्पर्क नम्बर 9406275513, 9406275514, 9406275534, 9406275535 और 7489583575, 7489526478, 7879298169 और 8641002203 में काॅल कर आसानी से अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकते हैं।
संबंधित खबरें
धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री बंसल ने दिए निर्देश
जगदलपुर, 16 नवम्बर 2021/ आगामी एक दिसम्बर से होने वाली धान खरीदी के दौरान धान के अवैध परिवहन और बिक्री पर लगाम कसने के लिए कड़ी चौकसी बरतने के निर्देश कलेक्टर श्री रजत बंसल ने दिए। कलेक्टर श्री बंसल ने यह निर्देश सोमवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में धान खरीदी के तैयारियों की समीक्षा […]
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोको में जल संरक्षण, कैच द रैन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कवर्धा / दिसम्बर 2021 नेहरू युवा केन्द्र छत्तीसगढ़ युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में चारो ब्लॉक में जल संरक्षण, कैच द रैन जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कवर्धा ब्लॉक के ग्राम कोको के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जल संरक्षण, कैच द रैन के बारे में […]
इंजीनियरिंग, मेडिकल प्रवेश परीक्षा हेतु मिलेगी कोचिंग
एसटी, एससी वर्ग के विद्यार्थी 21 जून तक कर सकते हैं आवेदनबिलासपुर, 2 जून 2023/राज्य के प्रतिभावान अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के विद्यार्थी जो इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे है। ऐसे विद्यार्थियों को विभाग द्वारा प्रतिष्ठित संस्थान से कोचिंग करने का लाभ दिया जाएगा। विद्यार्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा के माध्यम […]