छत्तीसगढ़

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में रामायण मंडली अमड़ी बना विजेता

गरियाबंद में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में होंगे शामिल

अम्बिकापुर, फरवरी 2023/
रामायण मंडलियों के कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन तथा सतत विकास हेतु रामायण मण्डली प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा  शुक्रवार को ऐतिहासिक एवं पुरातत्विक स्थल रामगढ़ में जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लुण्ड्रा जनपद के ग्राम अमडी के रामायण मण्डली को विजेता घोषित किया गया तथा प्रथम पुरस्कार राशि 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता रामायण मण्डली अमडी 16 से 18 फरवरी तक गरियाबंद जिले के राजिम में आयोजित जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता में सभी 7 जनपद के एक-एक मण्डली ने भाग लेकर राम भजन व रामचरित मानस के दोहा-चौपाइयों के साथ गायन कर भगवान श्री राम के आदर्शों का वर्णन किया। रामायण मण्डलियों के भजन गायन से रामगढ़  भक्तिमय  हो गया। रामायण मण्डलियों में अम्बिकापुर जनपद के श्रीराम मानस मण्डली भिट्ठीकला, लखनपुर जनपद के मा दुर्गा मानस मण्डली जमगला, उदयपुर जनपद के श्री शिवशक्ति मानस मंडली तोलगा, लुण्ड्रा जनपद के रामायण मण्डली अमडी, बतौली जनपद के रामायण मण्डली ग्राम बासेन, सीतापुर जनपद के रामायण मण्डली गेरसा तथा मैनपाट जनपद के भजन संध्या रामायण मण्डली जामकानी शामिल हैं।
इस अवसर पर प्रभारी कलेक्टर श्री विश्वदीप, जनपद अध्यक्ष श्रीमती भोजवंती सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्री राजनाथ सिंह, एसएडीएम श्रीमती शिवानी जायसवाल, जनपद सीईओ श्री पारस पैकरा, राम वनगमन परिपथ के नोडल अधिकारी श्री मोहन साहू सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *