हाई स्कूल मैदान जांजगीर में पंडवानी गायन की हुई शुरुआतकृषि उपज मंडी प्रांगण में मिलेट मिशन, फसलों में कीट प्रबंधन, रोग प्रबंधन के कार्यक्रम का भी किया जा रहा आयोजन जांजगीर चांपा, फरवरी 2023/ जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2023 के अवसर पर आज हाईस्कूल मैदान जांजगीर में पंडवानी गायिका ऋतु वर्मा द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की शुरुआत की गई। इसी प्रकार कृषि उपज मंडी प्रांगण में मिलेट मिशन, फसलों में कीट प्रबंधन, फसलों में रोग प्रबंधन के कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास पंजीयन एवं स्टांप मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में अपराह्न 3 बजे हाईस्कूल मैदान जांजगीर में शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही आज शाम 5:30 बजे से स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति तथा रात्रि 8:30 बजे से श्री दीपक चंद्राकर, लोकरंग अर्जुंदा द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य एवं गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी।
संबंधित खबरें
मिट्टी के दियों को प्रोत्साहित करने कुम्हारों से कर नहीं लिए जाने कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जारी किया
आदेशअम्बिकापुर 29 अक्टूबर 2024/sns/ दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दिये बनाये जाते हैं तथा इन्हें बाजारों में इस पर्व में विक्रय हेतु लाया जाता है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने आदेश जारी कर कहा है कि मिट्टी के दिये विक्रय किये जाने हेतु आने वाले इन ग्रामीणों को किसी […]
जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता 2 अप्रैल को
अम्बिकापुर 22 मार्च 2022/ जिले के रामायण मंडलियों को कार्यशील कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के सतत विकास हेतु रामायण मंडली प्रोत्साहन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन 2 अप्रैल को रामगढ़ में किया जाएगा।रामायण मंडली प्रतियोगिता के प्रथम चरण के तहत 10 से 13 मार्च तक ग्राम पंचायत स्तरीय, […]
19 जून को कलेक्टर डॉ कन्नौजे लेंगे माइनिंग के जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 18 जून 2025/sns/- खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में 19 जून को सुबह 10.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में शामिल होने के लिए जिले के पुलिस […]